2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Kombucha Tea: क्या है कोंबूचा चाय और इसके सेहतमंद फायदे

Benefits of Kombucha Tea: एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त कोंबूचा चाय आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही डैमेज सेल्स को ठीक करने में सहायक है। कोंबूचा चाय एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है।

3 min read
Google source verification
kombucha_tea.jpg

Benefits of Kombucha Tea

नई दिल्ली। Benefits of Kombucha Tea: गरम गरम चाय की चुस्कियां ताजगी देने के साथ ही सारी थकान मिटा देती हैं। लेकिन कैफीन युक्त अत्यधिक चाय का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेहत संबंधी फायदों के कारण इसे हेल्थ ड्रिंक भी कहा जाता है। इस चाय का नाम है, कोंबूचा चाय। कोंबूचा चाय का इस्तेमाल हजारों सालों से कई बीमारियों से बचाने और अच्छी सेहत के लिए होता आ रहा है। तो आइए जानते हैं ऊर्जा से भरपूर इस चाय की विधि और इसके स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में...

कोंबूचा चाय बनाने के लिए आपको चाहिए शक्कर, ब्लैक या ग्रीन टी, ठंडा फिल्‍टर्ड पानी, यीस्‍ट एवं बैक्‍टीरिया।

बनाने का तरीका-
एक पैन में पानी लेकर उसे उबाल लें। अब इसमें ब्लैक या ग्रीन टी और शक्कर डालें। मिश्रण को चम्मच से अच्छी तरह मिलाने के बाद गैस को बंद कर दें। अब थोड़ी देर पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसमें यीस्‍ट और बैक्‍टीरिया डालें और ढक कर रख दें। खमीर लाने के लिए इसे आपको 1 सप्ताह तक ढक कर रखना है।

इसके बाद इस मिश्रण में शक्कर मिलाकर एयरटाइट डब्बे में भर कर रख लें। आप चाहें तो इसमें इलायची, दालचीनी, इलायची या फ्रूट फ्लेवर भी डाल सकते हैं।

फायदे:
कोंबूचा चाय को लंबे समय तक खमीरीकृत करने के कारण इसके स्वाद में खट्टापन आ जाता है तथा कोंबूचा चाय आपकी आंतों की सेहत के लिए बहुत अच्‍छी मानी जाती है। खनिज विटामिन और एसिड से युक्त कोंबूचा चाय आपके शरीर में अच्‍छे बैक्‍टीरिया को नियंत्रित रखने में सहायक होती है। इसके अलावा शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण से लेकर यह पाचन संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद होती है। क्योंकि कोंबूचा चाय में अमीनो एसिड, प्रोबायोटिक्स तथा एंजाइम्स की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपके पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है। यही नहीं इसके सेवन से पेट के अल्सर को रोकने तथा बचने में भी मदद मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त कोंबूचा चाय आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही डैमेज सेल्स को ठीक करने में सहायक है। कोंबूचा चाय एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, वे लोग कोंबूचा चाय का सेवन कर सकते हैं। साथ ही हृदय रोगों के जोखिम को कम करने वाले गुण भी कोंबूचा चाय में पाए जाते हैं।

दिल की धड़कनों को नियंत्रित करने में भी कोंबूचा चाय के फायदे देखे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त शरीर में रक्त शर्करा के स्तर के संतुलन के लिए भी कोंबूचा चाय बेहतर मानी जाती है। आपको बता दें कि इस चाय का सेवन टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्‍त लोगों के लिए भी गुणकारी माना जाता है। जो लोग कोंबूचा चाय का सेवन करते हैं उनकी चयापचय क्रियाएं भी अच्छी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर, रक्तचाप, सूजन आदि समस्याओं में भी कोंबूचा चाय फायदेमंद होती है।

Story Loader