scriptWinter Health Tips: रोजाना करें गुनगुने पानी का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों फायदे | Health Benefits of Drinking Lukewarm Water in Winter | Patrika News
स्वास्थ्य

Winter Health Tips: रोजाना करें गुनगुने पानी का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों फायदे

जब भी आप सुबह उठते हैं जिस भी चीज का सबसे पहले सेवन करते हैं, उसका शरीर में पूरे दिन के लिए प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यदि आप अपने दिन कि शुरुआत गुनगुने पानी से करेंगें तो ऐसे में सेहत को अनेकों लाभ मिल सकते हैं।

Oct 29, 2021 / 03:21 pm

Neelam Chouhan

Winter Health Tips: रोजाना करें गुनगुने पानी का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों फायदे

Winter Health Tips:

नई दिल्ली। गुनगुने पानी के रोजना सेवन से होने वाले फायदों कि बात आती है ऐसे में ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यदि माना जाए तो ये सेहत में इसके एक ही नहीं अनेक फायदे होते हैं। रोजाना सुबह उठकर यदि आप एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो ये डाइजेस्ट सिस्टम को इम्प्रूव करने में मददगार होता है। वहीं वजन को कम करने से लेकर इम्युनिटी को बूस्ट करने में सक्षम होता है। रोजाना गुनगुने पानी के सेवन से शरीर को ढेरों लाभ मिलते हैं। इसलिए यदि आप भी अपने वजन को कम करने के बारे में सोंच रहे हैं या और शरीर को फिट रखने के बारे में सोंच रहे हैं तो ऐसे में गर्म पानी के सेवन से शरीर को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
Winter Health Tips: रोजाना करें गुनगुने पानी का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों फायदे
रक्त संचार बेहतर होता है
दिन भर कुछ न कुछ खाते रहने से हमारे शरीर में फैट एकत्रित होने का खतरा दो गुना हो जाता है। फैट के साथ-साथ शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं। इसलिए यदि सुबह-सुबह उठकर आप गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो ये किडनी से टॉक्सिन्स को और जमे हुए फैट को बहार निकालने में सुरक्षा प्रदान करता है। इसके और फायदों कि बात करें तो ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव करने में भी लाभदायक साबित होता है। इसलिए रोजाना आपको एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।
इम्युनिटी और डाइजेशन को बेहतर बनाता है
बहुत से लोग ज्यादा खाना खाने के बाद या भारी भोजन करने के बाद डाइजेशन कि समस्या से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप खाना खाते समय हल्के गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे पाचन कि प्रक्रिया को सही तरह से काम करने में मदद मिलती है। वहीं अच्छी गट हेल्थ इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए गुनगुने पानी का रोजाना सेवन काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है।
वजन कम करने में कारगर होता है
गुनगुने पानी के रोजाना सेवन से बॉडी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे कि शरीर की मेटाबॉलिक रेट में काफी हद तक सुधार होता है। रोजाना इसके सेवन से आपकी आंत में भोजन के अणुओं को तोड़ने में काफी सहायता मिलती है। जिससे कि पाचन शक्ति मजबूत होती है और साथ ही साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है। ये वजन को कम करने के प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सहायता करता है।
बॉडी से टॉक्सिन्स पदार्थों को बाहर निकलता है
यदि आप रोजाना एक गिलास खाली पेट गुनगुने पानी को पीते हैं तो पाचन तंत्र से टॉक्सिन्स और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। गुनगुने पानी में एंडोक्राइन तंत्र के कार्यों को में सहयता करता है। इसलिए रोजाना आपको एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। ये शरीर में जमे सभी पदार्थ को बाहर निकाल देता है। और आपको स्वस्थ बना के रखने में मददगार साबित होता है।
बलगम जैसी समस्या से राहत दिलाने का काम करता है
रोजाना गुनगुने पानी के सेवन से नेचुरल तरह से बलगम को पतला करने में और इसे शरीर से बाहर निकालने का एक सबसे तरीका माना जाता है। इसलिए सुबह-सुबह जल्दी उठकर रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी को जरूर पिएं। ये गले में जमी हुई खरास,जुकाम को दूर करने में सहयक होता है। वहीं ये साइनस जैसी समस्या से भी निजात दिलाता है। इसलिए आप एक ग्लास गुनगुने पानी का सेवन सुबह उठते ही रोजाना जरूर करना चाहिए।

Hindi News / Health / Winter Health Tips: रोजाना करें गुनगुने पानी का सेवन, सेहत को मिलेंगें अनेकों फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो