10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Betel Nut Benefits: सुपारी खाने के हैं कई फायदे, पेट के लिए है रामबाण

Betel Nut Benefits: सुपारी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सुपारी पाचन, कब्ज और एनीमिया जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में फायदेमंद माना जाता है। मुंह के छालों को दूर करने में भी सुपारी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।  

2 min read
Google source verification
Betel Nut Benefits: सुपारी खाने के हैं कई फायदे, पेट के लिए है रामबाण

Health benefits of Betel Nut Supari khane ke fayde

Betel Nut Benefits: ज्यादातर लोग सुपारी का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, सुपारी सेहत को कई लाभ पहुंचाने का काम करती है। क्योंकि सुपारी में विटामिन्स के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते है। साथ ही सुपारी आयुर्वेदिक औषधी के गुण पाए जाते हैं। सुपारी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है और मुंह के छालों को भी दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सुपारी खाने से मिलने वाले फायदे के बारे में

सुपारी खाने के फायदे

1. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
सुपारी का सेवन करना पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुपारी का एक से दो टुकड़ा चबाने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है। अगर आप रोजाना सुपारी का सेवन करते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याओं से आप निजात पा सकते हैं।
यह भी पढ़े: जानिए भुनी अलसी खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

2. दांत दर्द की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
दांत दर्द की समस्याओं को दूर करने में सुपारी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुपारी में कई ऐसे तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में एक एनाल्जेसिक के रूप में काम कर सकते हैं। इसलिए आप दांत दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. उल्टी की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
उल्टी की समस्या से राहत पाने के लिए सुपारी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको भी उल्टी आ रही है, तो आप हल्दी के चूरन और सुपारी को चीनी में मिलाकर पिएं। इससे उल्टी आना बन्द हो जाएगी।
यह भी पढ़े: वजन कम करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद होता है, भिंडी

4. मुंह के छालों से राहत दिलाने में फायदेमंद
मुंह के छालों से राहत पाने के लिए सुपारी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये मुंह या होंठों में छाले को दूर करने में मददगार साबित होता है। अगर आप भी मुंह के छालों से परेशान हैं तो पान के पत्ते के साथ सुपारी को खाने से मुंह या होंठों के छाले को आसानी से दूर किया जाता सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।