scriptHealthy Liver: लिवर को हमेशा रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल | Add these foods in your daily diet to keep liver healthy | Patrika News
स्वास्थ्य

Healthy Liver: लिवर को हमेशा रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

Healthy Liver: लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। लिवर हमारे शरीर में कई प्रकार से कार्य करता है। लिवर को स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें।

Jul 18, 2022 / 02:03 pm

Roshni Jaiswal

Healthy Liver: लिवर को हमेशा रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

Add these foods in your daily diet to keep liver healthy

Healthy Liver: आज की बदलती लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से हमारी लिवर कमजोर हो रही है। लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। यह हमारे शरीर में कई प्रकार से कार्य करता है। लिवर की समस्या होने पर कई तरह के रोग हो सकते हैं। ऐसे में खुद को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। लिवर को हमेशा रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप भी अपने लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं
लिवर को स्वस्थ रखने वाले फूड्स

1. चुकंदर
लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए चुकंदर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में प्लांट फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन पाए जाते है, जो लिवर और खून दोनों को साफ करने में मदद करते है। जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़े: डायबिटीज के मरीज जरूर करें इन फलों का सेवन, ब्लड शुगर रहता हैं कंट्रोल
2. प्याज
लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज में सल्फर, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को साफ करने और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
3. पालक
लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए पालक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है ये 4 फल, हार्ट रहेगा हमेशा स्वस्थ
4. ग्रीन टी
लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Hindi News / Health / Healthy Liver: लिवर को हमेशा रखना चाहते हैं स्वस्थ तो इन चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो