scriptजन्मी लड़की लेकिन मिला मृत लड़का! | Patrika News
स्वास्थ्य

जन्मी लड़की लेकिन मिला मृत लड़का!

आरोपों के अनुसार जब गौरी और उसका परिवार बच्चे को देखने पहुंचे, तो वे यह जानकर चौंक गए कि मृत शिशु एक लड़का था। गौरी का कहना है कि अस्पताल कर्मियों ने शुरू में उसे बताया कि उसने एक लड़की को जन्म दिया है। ऐसे में गौरी और परिजनों में अस्पताल प्रशासन से बेटी लौटाने की मांग की है।

बैंगलोरOct 04, 2024 / 08:25 pm

Nikhil Kumar

-दंपत्ति ने अस्पताल पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

-अस्पताल प्रशासन ने दिया जांच का आश्वासन

कोप्पल जिला मातृत्व और बाल अस्पताल में लापरवाही का एक दुखद मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे बताया गया था कि उसने एक लड़की को जन्म दिया है, लेकिन मौत के बाद, उसे एक लड़के का शव सौंप दिया गया।
गौरी नाम की महिला ने दावा किया कि उसे उसके नवजात शिशु के लिंग के बारे में गलत जानकारी दी गई थी, जिसके कारण यह भयावह गड़बड़ी हुई। गौरी को 23 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने 25 सितंबर की सुबह बच्चे को जन्म दिया। कम वजन के कारण नवजात शिशु को तुरंत निगरानी के लिए अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआइसीयू) में स्थानांतरित किया गया था। हालांकि, अस्पताल कर्मियों में बुधवार को गौरी को बच्चे के मौत की दुखद खबर दी।
आरोपों के अनुसार जब गौरी और उसका परिवार बच्चे को देखने पहुंचे, तो वे यह जानकर चौंक गए कि मृत शिशु एक लड़का था। गौरी का कहना है कि अस्पताल कर्मियों ने शुरू में उसे बताया कि उसने एक लड़की को जन्म दिया है। ऐसे में गौरी और परिजनों में अस्पताल प्रशासन से बेटी लौटाने की मांग की है।
अस्पताल के अधिकारियों ने गलती की संभावना को स्वीकार करते हुए कहा कि नवजात शिशु को विभागों के बीच स्थानांतरित करने के दौरान यह गड़बड़ी हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News / Health / जन्मी लड़की लेकिन मिला मृत लड़का!

ट्रेंडिंग वीडियो