scriptबैंक में चूहों ने डाली डकैती, आधी रात सायरन बजा तो दौड़ी पुलिस, सामने आई हैरान करने वाली वजह! | Siren started ringing in the mid night know what is the matter | Patrika News
हरदोई

बैंक में चूहों ने डाली डकैती, आधी रात सायरन बजा तो दौड़ी पुलिस, सामने आई हैरान करने वाली वजह!

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को आधी रात में बैंक में सायरन बजने लगा। बैंक में डकैती की आशंका के चलते पुलिस विभाग भी एक्टिव हो गया।

हरदोईSep 11, 2024 / 04:28 pm

Swati Tiwari

यूपी के हरदोई में रात के 1 बजे अचानक से सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही स्थानिय पुलिस में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी सायरन बजते ही कोतवाली की पूरी फोर्स बैंक पहुंच गई। घंटो तक पुलिस जांच-पड़ताल करती रही पर कुछ भी हाथ नहीं लगा। थोड़ी देर बाद जब पुलिस की नजर सायरन वाले तार पर पड़ी, तो वो कुतरा हुआ था। ये देखने के बाद पुलिस को पूरा माजरा समझ में आ गया। 

बैंक में चूहों ने डाली डकैती

दरअसल, ये पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली बस स्टैंड के पास आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का है। यहां करीब रात के 1 बजे सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मामले की संगीनता को समझते हुए पूरी पुलिस फोर्स बैंक की ओर दौड़ पड़ी। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घंटो तक जांच चलती रही पर कुछ हाथ न लगा। 

पुलिस ने ली राहत की सांस

पुलिस ने बैंक कैशियर को फोन कर मौके पर बुलवाया और बैंक खुलवाकर सायरन को बंद करवाकर तलाशी शुरू की। घंटों तक तलाशी के बाद पता चला कि चूहों ने सायरन के तार के साथ छेड़छाड़ की थी।  जांच में पता चला कि चूहों ने सायरन के तार के साथ छेड़छाड़ की, जिसके कारण सायरन बचा है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Hindi News / Hardoi / बैंक में चूहों ने डाली डकैती, आधी रात सायरन बजा तो दौड़ी पुलिस, सामने आई हैरान करने वाली वजह!

ट्रेंडिंग वीडियो