हरदा

किसानों पर पुलिस सैटेलाइट से रखेगी नजर, ये काम करते दिखे तो देना होगा बड़ा जुर्माना

stubble burning: मध्य प्रदेश के हरदा में पुलिस अब अपने खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। इन किसानों पर सैटेलाइट के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

less than 1 minute read
Mar 07, 2025

stubble burning: मध्य प्रदेश के हरदा में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने सैटेलाइट मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है, जिससे नियम तोड़ने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों के तहत पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।

सैटेलाइट से होगी मॉनिटरिंग

पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए भारत सरकार की संस्था ICAR सैटेलाइट के जरिए पूरे देश में निगरानी करेगी। कृषि विभाग के उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने बताया कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पंचायत सचिव और कृषि विस्तार अधिकारी संयुक्त रूप से इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की सहायता भी ली जाएगी।

जुर्माने की दरें तय

पराली जलाने पर लगने वाला जुर्माना भूमि के क्षेत्रफल के आधार पर तय किया गया है:

  • 2 एकड़ तक: 2500 रूपए का जुर्माना
  • 2 से 5 एकड़: 5000 रूपए का जुर्माना
  • 5 एकड़ से अधिक: 15000 रूपए प्रति घटना का जुर्माना

थमाया जाएगा नोटिस

कृषि विभाग के अधिकारी पराली जलाने वालों को नोटिस जारी करेंगे। कृषि विस्तार अधिकारी नोटिस की तामील कराएंगे, जबकि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी इसका पर्यवेक्षण करेंगे। सभी नोटिस की सूची अनुविभागीय कृषि अधिकारी को सौंपी जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक विधियों का उपयोग करें।

Published on:
07 Mar 2025 01:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर