हापुड़

यूपी के इस गांव में मंडरा रहा नागिन का साया, खौफ में जी रहे गांववाले, पांच लोगों को बनाया अपना शिकार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नागिन का साया मंडरा रहा है। अब तक नागिन ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाया है। सांप के डर से गांव के कई परिवार अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारों के घर रहने चले गए।

less than 1 minute read
Oct 26, 2024

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक गांव में नागिन का साया है मंडरा रहा है। इस गांव में इन दिनों खौफ का माहौल है क्योंकि नागिन ने अब तक पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि सूरज ढ़लते ही नागिन अपने बिल से बाहर आती है और गांववालों को अपना शिकार बनाती है। नागिन अब तक पांच लोगों को डंस चुकी है। शुक्रवार को नागिन ने एक महिला को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 खौफ में जी रहा पूरा गांव 

गांववालों में सांप का डर बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदारों के घर रहने चले गए। गांव में रहने वाले अजब सिंह की पत्नी उमेश कुमारी अपने घर में रोजाना के कामकाज निपटा रही थी। अचानक से उनके हाथ में दर्द होने लगा और वह काम करने में असमर्थ हो गईं। बेहोश होकर वह जमीन पर गिर गईं। ये हालत देखकर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सर्च ऑपरेशन चलाकर पकड़ा गया सांप 

वन विभाग ने पूरे इलाके में सांप को पकड़ने के लिए घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद सांप को पकड़ लिया गया। वन विभाग ने नागिन की पुष्टि नहीं की है लेकिन गांव वाले सांप को नागिन बता रहे हैं। गांव वालों को डर है कि गांव में ऐसे और भी जहरीले सांप हो सकते हैं, क्योंकि अब तक सांप ने छह लोगों को अपना शिकार बनाया है। 

Also Read
View All

अगली खबर