हत्या के कारणों की पड़ताल
मृतक के पिता लालचंद ने आरोप लगाया कि खुशीराम, अंग्रेज, महेशी आदि ने साजिश रचकर उसके पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। भूमि विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर कर रहे हैं।
शरीर में मिले छर्रे
जिला अस्पताल में मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के शरीर पर छर्रे आदि लगे हुए मिले। इसके अलावा चोटों के निशान भी पाए गए। सिर में भी गंभीर चोट पाई गई।