up nikay chunav 2023: हमीरपुर की इस नगर पंचायत सीट पर पति के सामने पत्नी तो बेटे के सामने पिता लड़ रहे निकाय चुनाव। दिलचस्प हुआ मुकाबला।
up nikay chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर सहगर्मियां तेज हैं। सभी दल अपने प्रत्याशी को जिताने में जनसभा और रैली कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार शाम 6 बजे 37 जिलों में प्रचार प्रसार थम जाएगा। 4 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है। वहीं चुनावी रण में कुछ ऐसी स्थिति बनती दिख रही है, जिसने एक ही परिवार के सदस्य आमने- सामने ताल ठोक रहे हैं।
मैदान में 40 उम्मीदवार
दरअसल, हमीरपुर के सुमेरपुर नगर पंचायत सीट पर 40 कैंडिडेट मैदान में है। आपको बता दें कि बाप, बेटा, पति, पत्नी और सगे भाई के साथ-साथ जेठ के खिलाफ बहू भी आमने-सामने हैं। यह चुनाव दिलचस्प बना हुआ है। 40 उम्मीदवारों में से भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट सिद्धार्थ सिंह के सामने उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट धीरेंद्र शिवहरे के खिलाफ उनके पिता राजेश सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय अजय पालीवाल के सामने उनके ही सगे भाई राहुल पालीवाल ने ताल ठोक दी है।
इन जिलों में पहले चरण का मतदान
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।