हमीरपुर

हमीरपुर में GST टीम की बड़ी कार्रवाई, गुटखा एजेंसी में छापेमारी, भारी मात्रा में सील किया गुटखा

GST team action: यूपी के हमीरपुर में जीएसटी टीम ने एक गुटखा एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से डटे रहे अधिकारियों ने शाम को एजेंसी में रखा भारी मात्रा में माल सील कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।

less than 1 minute read
Oct 18, 2024

GST team action: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालपी चौराहे के पास एक गुटखा एजेंसी में शुक्रवार की सुबह ही जीएसटी अधिकारियों ने छापा मारा था। सुबह 7 से ही एजेंसी के बाहर जीएसटी की टीम पहुंच गई थी। वही जीएसटी टीम के आने की सूचना पर एजेंसी मालिक वहां से फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद अधिकारियों ने शाम को SNK गुटखा के दर्जनों बोरे सीज कर दिए।

बोर में भारा गुटखा सीज करते GST अधिकारी।

दिन भर फरार रहा मालिक
GST team action: जीएसटी विभाग के छापे की सूचना पर गुटखा एजेंसी मालिक दिन भर फरार रहा। हालांकि शाम को एजेंसी के बाहर खड़े लोडर में भरे दर्जनों बोरे किए सीज कर दिए गए। उक्त कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। वहीं इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

Published on:
18 Oct 2024 10:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर