1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन ने दूल्हे के सामने बॉयफ्रेंड को किया कॉल, प्रेमी का जवाब सुनकर दंग रह गई युवती 

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमिरपुर में एक जोड़े की चर्चा खूब हो रही है। यहां शादी के मंडप में बैठी दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद प्रेमी ने उसे ऐसा जवाब किया कि ख्वाब चकनाचूर हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के हमिरपुर से एक मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने अपने पति के सामने बॉयफ्रेंड को कॉल किया और उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन जब उसने प्रेमी का जवाब सुना तो वह दंग रह गई। फिर दुल्हन को सामूहिक विवाह में दूल्हे से ही शादी करनी पड़ी। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 

बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद पर अड़ी दुल्हन 

सुरौली बुजुर्ग की एक युवती का विवाह कुरारा थानाक्षेत्र के खरौंज गांव के एक युवक के साथ तय हुआ था। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। गाने पर डांस करने और द्वारपूजा के बाद वरमाला की तैयारी शुरू हुई। रात 10 बजे सामूहिक वरमाला कार्यक्रम में युवक-युवती को बुलाया गया। उसने दूल्हे को देखते ही शादी से मना कर दिया। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को कॉल करके कहा- जल्दी आ जाओ, मैं तुमसे शादी करुंगी। बॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: नो सुनवाई, नो बेल, ओनली ऑन जेल…चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भड़के कथाववक देवकीनंदन ठाकुर

थाने में पहुंचा मामला 

ये पूरा मामला थाने में पहुंच गया। थाने में पुलिस के साथ युवती के परिवार वालों ने उसको समझाया फिर जाकर लड़की शादी करने को तैयार हुई। इसके बाद विवाह की सभी रस्में पूर्ण करके लड़की को विदा किया गया। पुलिस ने बताया कि- सामूहिक विवाह में एक जोड़ा आया था। दुल्हन ने दूल्हे से उस वक्त शादी करने से इनकार कर दिया, जब जयमाल की रस्म चल रही थी। वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी ने जब शादी से इनकार किया तो दुल्हन को समझाया गया। बाद में वो मान गई और दूल्हे संग उसने सात फेरे ले लिए। 

Story Loader