ये भी पढ़ें:
IMD Alert: चक्रवातीय घेरा एक्टिव….24 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी अगस्त के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश हो सकती है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है।। अगले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। सहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, श्योपुरकलां, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आ रही नमी
मानसून ट्रफ लाइन (Monsoon Season) की वजह से बंगाली खाड़ी से नमी आ रही है। इस नमी से दिनभर बादल छाए रहे, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जिससे गर्मी की चुभन अधिक रही। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
यह सिस्टम सक्रिय, जिससे बनी बारिश की संभावना
● मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी से राजस्थान के गंगानगर तक जा रही है। यह ग्वालियर के ऊपर से होते हुए गुजर रही है। इससे बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। एक अप तटीय ट्रफ भी बनी है, जिससे अरब सागर से भी नमी आ रही है। विरुपक हवाओं का क्षेत्र भी विकसित है। ● बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। ● इन कारणों से बादल छाएंगे और भारी बारिश की संभावना भी है।