scriptबिना बताए प्रेमी के घर पहुंची गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान | married man lured finance employee into trap of love and had physical relations several times by showing dreams of marriage | Patrika News
ग्वालियर

बिना बताए प्रेमी के घर पहुंची गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रेमी की असलियत सामने आने पर युवती ने विरोध किया तो प्रेमी ने की मारपीट..थाने पहुंचा मामला

ग्वालियरMar 21, 2024 / 09:02 pm

Shailendra Sharma

gwalior.jpg

trap of love

ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप किए जाने और लाखों रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादीशुदा होने के बावजूद युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाए हुआ था और उसे शादी के सपने दिखाकर उसकी आबरू और पैसा दोनों ही लूट रहा था। जब युवती को प्रेमी की सच्चाई का पता चला तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी की जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

 


27 साल की पीड़ित युवती अंकिता (बदला हुआ नाम) ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके की रहने वाली है। जिसने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो एक कंपनी में फाइनेंस कर्मचारी है। उसी कंपनी में नरसिंह नगर का रहने वाले विवेक सिंह तोमर कस्टमर है जो अक्सर ऑफिस आता जाता रहता था। अगस्त के महीने में उसकी विवेक से पहचान हुई थी और फिर जल्द ही दोस्ती हो गई। बाद में एक दिन विवेक ने प्यार का इजहार किया। अंकिता भी उसे पसंद करने लगी थी इसलिए उसका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। कुछ दिन बाद विवेक उसे कृष्णा गेस्ट हाउस ले गया जहां उसके साथ रेप किया और फिर बाद में भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच अलग अलग मजबूरियां बताकर आरोपी विवेक ने अंकिता से 2-3 लाख रुपए भी ले लिए।

यह भी पढ़ें

इस शहर के लॉज में धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट, हफ्तेभर में दो पकड़ाए




बीते दिनों अंकिता (बदला हुआ नाम) बिना बताए प्रेमी विवेक के घर पहुंच गई। दरवाजा खटखटाया तो एक महिला ने दरवाजा खोला। महिला विवेक की पत्नी थी और जैसे ही इस बात का पता अंकिता को चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान विवेक ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद अंकिता सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो- रेस्टोरेंट के सीक्रेट केबिन में पकड़ाया प्रेमी जोड़ा

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8v32hi

Hindi News/ Gwalior / बिना बताए प्रेमी के घर पहुंची गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो