scriptIMD New Alert: बस 3 घंटे बाद होगी नॉनस्टॉप झमाझम बारिश, इन 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी | imd monsoon big alert of thunderstorm and heavy rain after 24 hours in 31 districts | Patrika News
ग्वालियर

IMD New Alert: बस 3 घंटे बाद होगी नॉनस्टॉप झमाझम बारिश, इन 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी

IMD New Alert: बंगाल की खाड़ी में सोमवार को चक्रवातीय घेरा बन गया है। इस कारण मानसून ट्रफ लाइन का पूर्वी हिस्सा बंगाल की खाडी़ में आ गया है। चक्रवातीय घेरा पांच सितंबर तक कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बदलकर आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा, जिसके चलते शहर सहित अंचल में मानसून ब्रेक खत्म होगा। पांच से आठ सितंबर के बीच शहर में बारिश के आसार हैं, जबकि अंचल में भारी बारिश हो सकती है। इस हफ्ते व अगले हफ्ते तक हल्के से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

ग्वालियरSep 05, 2023 / 01:31 pm

Ashtha Awasthi

imd-alert43543.jpg

rain in mp

ये सिस्टम सक्रिय, जो कराएंगे बारिश

● मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में जाने की वजह से मानसून ब्रेक हो गया था, लेकिन अब पूर्वी हिस्सा हिमालय से खिसककर बंगाल की खाड़ी में आ गया है। 24 से 48 घंटे के भीतर पश्चिमी हिस्सा भी सामान्य स्थिति में आ
सकता है।

● कम दबाव का क्षेत्र जबलपु होते हुए इंदौर की ओर जाएगा। यह प्रदेश के मध्य भाग में आएगा, ग्वालियर चंबल संभाग में भी बारिश शुरू हो जाएगी। शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया में भारी बारिश की संभावना है।

● ग्वालियर में हल्की से मध्यम बारिश है। गरज चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है।

● पांच सितंबर से हवा का रुख दक्षिण पूर्वी हो जाएगा। हवा में नमी आने की वजह से शहर में उमस में बढ़ोतरी होगी।

पांच दिन बाद भी पारा 37 के पार दर्ज

सोमवार को अधिकतम तापमान 37. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण दिन में गर्मी का सामना करना पड़ा। लगतार पांचवें दिन तापमान 37 डिसे के पार रहा है। पश्चिमी हवा के शांत होने की वजह से मौसम में उमस बढ़ गई, जिसकी वजह से दिन में लोग पसीना से तरबतर रहे। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।

Hindi News/ Gwalior / IMD New Alert: बस 3 घंटे बाद होगी नॉनस्टॉप झमाझम बारिश, इन 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो