जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। इसके गुजर जाने से उत्तरी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, पंजाब हरियाणा के तापमान काफी नीचे आ चुके हैं। इससे ग्वालियर चंबल संभाग भी प्रभावित हो गया है। रात में कड़ाके की ठंड रही। सुबह के समय ठंड चुभ रही थी। दिन में सर्द हवा चली। ठंड से राहत के लिए लोग धूप सेंकते नजर आए। सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा। क्योंकि दिन व रात के तापमान सामान्य से कम रहे हैं।
सामान्य से नीचे नहीं आया था तापमान वैसे नवंबर के अंत में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ जाता था, लेकिन बारिश होने के बाद भी सामान्य से नीचे नहीं आया। रात की तुलना में दिन में ज्यादा ठंड रही थी।
– 20 दिसंबर से चिल्ला जाड़ा शुरू हो रहा है। चिल्ला जाड़ा शुरू होने के एक दिन पहले ही रात में ठंड बढ़ गई। बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रात थी। – न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
आगे क्या – जम्मू कश्मीर में अभी मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। न देश के दूसरे हिस्सों में बना है। इस कारण उत्तरी हवा चल रही है। यह हवा दो दिनों तक चलेगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
– 22 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 23 से 25 दिसंबर के बीच दिखेगा। जिससे रात के तापमान में फिर से उछाल आएगा। – मौसम केंद्र भोपाल के रडार प्रभारी डा वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट और आएगी।
अधिकतम तापमान-22.8 डिसे न्यूनतम तापमान-7.2 डिसे पारे की चाल समय तापमान 05:30 8.6 08:30 9.2 11:30 18.0 14:30 22.4 17:30 18.4