MP News: 5 साल में सबसे गर्म रहा मई, 29 दिन में 27 दिन पारा 40 पार, 23 साल में टूटा भीषण गर्मी का रेकॉर्ड
Hottest May Break Record in MP: 14 मई 1991 को सबसे ज्यादा 47.8 डिग्री तापमान दर्ज किया था शहर में, इस साल 47.2 तक पहुंच चुका है पारा, पिछले 5 साल में मई ऐसा महीना रहा जिसमें गर्मी के दिन बढ़ गए
Record Break Heat in Guna: इस साल जिले का तापमान नए रेकॉर्ड बनाने पर आमादा है। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि बीते 5 साल में इस बार मई माह सबसे ज्यादा गर्म रहा है। महीने के 29 दिनों में से 27 दिन 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रेकार्ड किया गया है, जबकि अभी माह खत्म होने में दो दिन शेष हैं।
बीते 5 सालों की बात करें तो 2022 में मई में 28 तथा 2020 में 26 दिन 40 डिग्री से अधिक तापमान रहा था। इस बढ़ते तापमान को लेकर हर तरफ चिंता नजर आ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते तापमान का असर मानव जीवन सहित जानवर, खेती किसानी तथा आम जनजीवन पर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा।
चिकित्सकों का मानना है कि 45 डिग्री से अधिक तापमान का लगातार होना मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। बाजार में सन्नाटा 15 मई के बाद तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। इस दौरान 7 दिन 45 डिग्री से ऊपर भी रहा। जिसका असर शहर के बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
शाम 5 बजे के बाद ही घरों से निकल रहे लोग
सुबह 10 बजे के बाद से ही लू चलना शुरू हो जाती है। जिसके चलते लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। सुबह 11 बजे तक ही सड़कों पर आवाजाही बंद हो जाती है। दिन में बाजार में सन्नाटा छा रहा है। कुछ दुकानदार तो ऐसे भी हैं जो दोपहर में दुकान बंद ही रखने लगे हैं। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह और शाम 5 बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
जानें कब कितना रहा तापमान
वर्ष – दिन 2024 – 27 2023 – 17 2022 – 28 2021 – 15 2020 – 26