scriptUP Weather: होली से पहले मौसम दिखाएगा तेवर, पारा 35 के पार; जानें अपने जिले के मौसम का हाल | weather will show its temper before Holi, mercury will cross 35 | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

UP Weather: होली से पहले मौसम दिखाएगा तेवर, पारा 35 के पार; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

UP Weather: यूपी में मौसम पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया गया।

ग्रेटर नोएडाMar 16, 2024 / 02:37 pm

Upendra Singh

up_weather.jpg

up weather

UP Weather: पिछले 24 घंटे में प्रयागराज सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से‌ल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लखनऊ में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

यहां मार्च के अंत तक तापमान और बढ़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि एक-दो दिन में अधिकतम तापमान में और बढोतरी होने का पूर्वानुमान है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें

UP Bulldozer: यूपी में बुलडोजर पर ब्रेक: नजूल भूमि से बेदखली के आदेश पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Hindi News/ Greater Noida / UP Weather: होली से पहले मौसम दिखाएगा तेवर, पारा 35 के पार; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो