8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर्स डे पर विशेष: इस बड़े अस्पताल में महज 10 रुपए में करा सकते हैं इलाज

नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में महज 10 रुपये में डॉक्टर से उपचार करा सकते हैं

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Jun 30, 2017

sharda hospital

sharda hospital

वीरेंद्र शर्मा,
ग्रेटर नोएडा। अब अस्पतालों में इलाज कराना आमलोगों के लिए आसान नहीं रहा है। महंगे होते अस्पतालों ने मरीजों की कमर तोड़ रखी है। महंगा इलाज होने की वजह से गरीबों को उपचार कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में महज 10 रुपये में डॉक्टर से उपचार करा सकते हैं। मरीज को एडमिट कराने की दशा में बेड की सुविधा अस्पताल की तरफ से फ्री में दी जाती है। साथ ही गरीब व जरुरतमंद के लिए फ्री में दवाईयां भी अस्पताल की तरफ से उपलब्ध कराई जाती है।

फ्री में मिलती है बेड की सुविधा

अन्य अस्पतालों के मुकाबले इंमरजेंसी सुविधा भी मरीज को कम रेट पर दी जाती है। शारदा अस्पताल के मेडिकल सुपरीडेंटेंट डॉक्टर अनूप राय ने बताया कि इंमरजेंसी में सिर्फ 100 रुपये के रजिस्टेशन चार्ज लिया जाता है। इस दौरान बेड की सुविधा अस्पताल की तरफ से मरीज को मुफ्त में मुहैया कराई जाती है। डॉक्टर का दावा है कि यह सुविधा अन्य अस्पतालों में बहुत महंगा है।

अस्पताल में नहीं लगती डॉक्टरों की फीस

अगर आप ओपीडी में इलाज कराने के लिए जा रहे हैं तो महज 10 रुपये की पर्ची पर डॉक्टरों को दिखा सकते हैं। शारदा अस्पताल के मेडिकल सुपरीडेंटेंट डॉक्टर अनूप राय ने बताया कि मरीज को दिखाने के लिए और कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता है। साथ ही मरीजों को पूरी तरह संतुष्ट किया जाता है। उसकी बीमारी के बारे में गहराई से जांच की जाती है। वहीं एक्सपर्ट की माने तो ग्रेनो में अस्पतालों की फीस 200 रुपये से कम नहीं है। मामला गंभीर होने पर बाहर से डॉक्टर बुलाना पड़ता है तो उसकी फीस मरीज को उठानी पड़ती है। अगर अस्पताल का डॉक्टर कई बार भी दिन में मरीज को देखने जाता है तो उसका कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है।

फ्री में मिलती है दवाई

शारदा अस्पताल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार अजीत कुमार ने बताया कि अगर मरीज गरीब है तो उसे फ्री में अस्पताल की तरफ से दवाई भी मुहैया कराई जाती है। उन्होंने बताया कि काफी मरीज ऐसे आते हैं, जिनके पास में दवाई खरीदने के लिए भी रुपये नहीं होते हैं। ऐसे में उनका उपचार का खर्च अस्पताल की तरफ से उठाया जाता है।

50 प्रतिशत जांच में उठा सकते हैं फायदा

गंभीर बीमारी की जांच करानी हो या फिर आम। अस्पताल की तरफ से मरीजों को 50 प्रतिशत की छूट भी मुहैया कराई जाती है। ताकि गरीब उपचार के बगैर दम न तोड़ पाए। विशेष परिस्थितियों में और भी कम पर सुविधा मरीजों को मिल सकती है।

अस्पताल की तरफ से लगाया जाता है फ्री में चेकअप कैंप

शारदा अस्पताल के डिप्टी रजिस्ट्रार अजीत कुमार ने बताया कि हर माह गांवों में लोगों की जांच के लिए चेकअप कैंप का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों से कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है। जांच से लेकर अन्य सुविधा भी फ्री में उपलब्ध कराई जाती है।

सभी सुविधा है मौजूद

शारदा अस्पताल में हार्ट से लेकर लीवर, किडनी की जांच समेत उपचार की सभी सुविधा मौजूद है। डॉक्टरों को इनकी उपचार के लिए महज 10 रुपये ही मरीज को खर्च करने होते हैं। जांच की सुविधा जरुरतमंद के हिसाब दी जाती है।