
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी का झंडा फहराया। गोरखनाथ स्थित धर्मशाला हिन्दू सेवाश्रम की छत पर पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने सेल्फी स्टिक के सहारे सेल्फी ली।मुख्यमंत्री ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है।
सीएम ने कहा कि भाजपा के किए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि भाजपा का ध्वज मेरा गौरव व मेरी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घर एवं कार्यालय पर भाजपा का ध्वज जरूर फहराएं। हैशटैग बीजेपी फार विकसित भारत के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें। यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी। जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। भाजपा के स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय एवं महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी ली।
Published on:
07 Apr 2025 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
