
गोरखपुर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चिलुआताल थानाक्षेत्र स्थित चिउटहा पुल के पास प्रेमी युवक का शव अर्धनग्न हाल में मिला। यह खबर जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची वहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस को युवती के शव के पास जहरीले पदार्थ की शीशी मिली है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बजहां निवासी विश्वनाथ सिंह व इसी थाना क्षेत्र के नीतू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक लड़का दो दिन से लड़की के साथ फरार था। घरवाले तलाश में जुटे थे।
गोरखपुर-सोनौली मार्ग के किनारे चिउटहा पुल के पास एक युवक व युवती की लाश मिली। जिसमें पहले यवक की लाश पड़ी थी, शरीर पर ऊपर कोई कपड़ा नहीं था , नीचे पेंट पहने था। वहीं कुछ दूरी पर लड़की का शव पड़ा था लड़की शर्ट पहने हुई थी। चेहरे पर मास्क था। बगल में दुपट्टा पड़ा था। पास में ही उसका हैंड बैग भी था। लड़की के लाश के बगल में ही सल्फास की शीशी पड़ी थी। लड़की के शरीर पर नीचे की ओर कपड़े नहीं थे। बगल में ही एक स्कूटी खड़ी थी। उसकी चाबी भी वहीं मिली है। स्कूटी के नंबर की जांच पर स्कूटी अयोध्या के रामनगर कालोनी निवासी गिरधारी लाल शर्मा की है।
SP नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक लड़का व एक लड़की की अर्धनग्न लाश मिली है। उनके शव के पास से सल्फास की सीसी व पानी की बोतल भी मिली है।एक स्कूटी भी मौके से बरामद हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उनकी पहचान हो चुकी है और घर वालों की सूचना दे दी जा चुकी है।
Published on:
24 Apr 2025 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
