धरने को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्र ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को उसके हक और अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।किसी भी कर्मचारी का शोषण, उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री राजेश कुमार पांडे द्वारा किया गया। इन्होंने कहा कि वर्तमान में रोडवेज कर्मियों को राज्य सरकार के कर्मियों से बहुत ही कम वेतन मिलता है। वर्तमान में सड़कों पर डग्गामार चालकों के हौसले बुलंद है। जिससे निपटने का कार्य किया जाएगा। यदि कर्मचारियो की मांग सरकार नहीं मानी तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
धरना कार्यक्रम को दीनानाथ मिश्रा, कार्याध्यक्ष संजय तिवारी, अजय पांडे, विवेक द्विवेदी, मकबूल अहमद, धर्मेंद्र कुशवाहा, राधा रमण, अमरमणि पांडे, मनोज चंद, प्रीत्यास मिश्रा, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती साधना, श्रीमती जरीन, सूबेदार सिंह, आरजू हैदर, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी डिपो के सैकड़ों कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद किये।