16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gorakhpur Fraud : “चाची 420″…दर्जनों महिलाओं के साथ करोड़ों की ठगी, ऐसे खुली पोल

Gorakhpur News : गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां दक्षिणी क्षेत्र के थाने हरपुर बुदहट में एक महिला स्वयं सहायता समूह चलाती थी इस दौरान उसने धीरे धीरे दर्जनों महिलाओं के आधार कार्ड और अन्य जरूरी चीज रख लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के देवराडतुला गांव की महिलाओं का समूह बनाकर एक महिला विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये लोन लेकर लापता हो गई है। लोन की वसूली करने कंपनी के कर्मचारी जब कर्जदार महिलाओं के घर पहुंचे तब उनको मामले की जानकारी हुई।बृहस्पतिवार को गांव की करीब 40 महिलाओं ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ठगी की शिकार महिलाएं पहुंची SSP ऑफिस पहुंचीं

गांव की अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में किराये पर रहने वाली एक महिला समूह का संचालन करती थी। रुपये के लेनदेन सहित अन्य कामों के लिए वह सबके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रखती थी। इसका फायदा उठाकर उस महिला ने विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन समूह की महिलाओं के नाम से ले लिए।

कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो हुई लोन की जानकारी

इसकी जानकारी महिलाओं को तब हुई जब फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी कर्ज वसूली के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद छह सितंबर को महिलाएं आरोपी के घर पहुंचीं। वहां लोन लेने के बारे में जानकारी ली। तब आरोपी महिला और उसके पति ने बेटी का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के लिए रुपये लोन लेने की बात कही।पीड़ितों से कहा कि उनके रुपये जल्द ही लौटा दिए जाएंगे। बाद में आरोपी महिला और उसके पति मकान में ताला बंद करके कहीं चले गए। क्षेत्र के सेमरडाढ़ी गांव में रहने वाले महिला के सहयोगी भी लापता हो गए। इसकी जानकारी महिलाओं ने हरपुर बुदहट पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब महिलाओं ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिल कर अपनी पीड़ा बताई।