गोरखपुर

गोरखपुर में शुरू हुआ “दस्तक अभियान”, घर-घर जाकर दस्तक देगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

प्रदेश सरकार के निर्देश पर अब अधिकारी लगातार अपने कार्यक्षेत्र में मोबाइल रह रहे हैं। इसी बीच दस अप्रैल से दस्तक अभियान भी शुरू हो गया। जिसमें हेल्थ विभाग के कर्मचारी हर घर जाकर बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे।

less than 1 minute read
Apr 10, 2025

गोरखपुर में 10 अप्रैल से दस्तक अभियान का शुभारंभ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO डाक्टर राजेश कुमार झा ने किया। यह अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दस्तक देंगी और बीमारियों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ बुखार,टी.बी., कुष्ट, फाइलेरिया आदि से संभावित मरीजों की लिस्टिंग करेगी।

सफल रहा है दस्तक अभियान, तीन वर्षों में नहीं मिले इंसेफेलाइटिस के मरीज

जिले में हर साल चल रहे इस अभियान के कारण वर्ष 2021 से लेकर अब तक जापानी इंसेफ्लाइटिस से कोई भी मौत नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO ने कांति पांडे, हीरालाल और चंद्रिका को फाइलेरिया से प्रबंधन के लिए किट भी उपलब्ध कराया। पी.एच.सी पर उपस्थिति आशा बहनों से संचारी रोग अभियान तथा उनके कार्य संबंधित दायित्व के संबंध में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्ता किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए.के. चौधरी ,डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी के.एन. बरनवाल तथा अर्बन कोऑपरेटिव सुरेश चौहान के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Published on:
10 Apr 2025 10:20 pm
Also Read
View All
पशु तस्करों के लोनी गैंग का पर्दाफाश, वांटेड सरगना संजय गिरफ्तार…पुलिस पर हमला कर था फरार, रिश्तेदारों को शामिल कर बनाया गैंग

AI से अश्लील वीडियो बना कर करते थे ब्लेकमेल, अधेड़ ने लगाई फांसी…सुसाइड लेटर से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बड़हलगंज कोतवाली पहुंचे SSP, किये गहन निरीक्षण…क्राइम कंट्रोल पर लगातार एक्टिव रहने का दिये निर्देश

गोरखपुर में फिर लगा वर्दी पर दाग, दरोगा पर युवक से मारपीट और 50 हजार लेने कर आरोप…SSP से कारवाई की मांग

नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने ग्रहण किया कार्यभार…अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

अगली खबर