गोरखपुर

अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, दो की मौत…एक गंभीर

गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वे अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। बेतउवा गांव के सामने फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। उनका इलाज चल रहा है।

गोरखपुरMar 30, 2025 / 02:04 pm

anoop shukla

गोरखपुर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दाह संस्कार से लौट रहे बाइक सवार तीन लोग एकला बांध पर बेतउआ गांव के सामने चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए।इस दुर्घटना में बाइक सवार 50 वर्षीय जलधारी निषाद व धर्मपाल निषाद की मौके पर ही मृत्यु हाे गई जबकि 55 वर्षीय राम वचन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे गीडा थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों मृतक और घायल एक ही तोले के हैं।
यह भी पढ़ें
जन सुविध केंद्र चलाने वाली युवती और सहेली से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी, तीन पर एफआईआर

फोरलेन पर चार पहिया वाहन से बाइक सवारों को रौंदा

जानकारी के मुताबिक खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालनवर की रहने वाली महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई थी।दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के तट किनारे गए थे। दाह संस्कार के बाद शनिवार की रात आठ बजे के करीब एक ही बाइक से ताल नवर के गांव के हरहरवा टोला पर रहने वाले 50 वर्षीय जलधारी निषाद, धर्मपाल निषाद व 55 वर्षीय राम बचन यादव एक ही बाइक से लौट रहे थे।गीडा थाना क्षेत्र में बेतउआ गांव के सामने फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में जलधारी और धर्मपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, गंभीर रूप से घायल राम बचन यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिन दो लोगों की मृत्यु हुई वह मजदूरी करते थे। स्वजन को सूचना दे दी गई है। जिस वाहन ने बाइक में ठोकर मारा है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindi News / Gorakhpur / अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, दो की मौत…एक गंभीर

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.