2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ABVP गोरक्ष प्रांत की दो-दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक संपन्न, 6 लाख सदस्यों को जोड़ेगी अभाविप

ABVP की बैठक में बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई व गत वर्ष में प्रांत की समस्त इकाइयों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर आगामी सत्र की कार्ययोजना को तय किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही की उपस्थिति रही।

2 min read
Google source verification

ABVP की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा-योजना बैठक गोरखपुर दक्षिणी जिले के कौड़ीराम स्थित राम गिरीश राय पी०जी०कॉलेज में संपन्न हुई।ABVP गोरक्ष प्रांत के प्रांत समीक्षा-योजना बैठक का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही, प्रांत अध्यक्ष डॉ० राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री श्री मयंक राय व प्रांत संगठन मंत्री श्री हरिदेव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

यह भी पढ़ें: बस्ती में भीषण सड़क हादसा…ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो यात्रियों की मौत

विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की वृहद योजना तैयार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत की समीक्षा-योजना बैठक में इकाइयों द्वारा गत सत्र में की गई सदस्यता, इकाई गठन, अखिल भारतीय कार्यक्रम, अभियान एवं संगठनात्मक विषयों की समीक्षा की गई एवं आगामी सत्र हेतु सदस्यता अभियान, इकाई गठन, आयाम, कार्य और गतिविधियों के कार्यक्रम सहित अन्य प्रमुख कार्यक्रम तथा विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की वृहद योजना तैयार की गई।

शुरू होगा सदस्यता अभियान

अभाविप गोरक्ष प्रांत के 17 सांगठनिक जिला तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित प्रांत के सभी 8 विश्वविद्यालय में आगामी 05 मई से सहकारी (शिक्षक) सदस्यता व 15 जुलाई से विद्यार्थी सदस्यता अभियान चलाएगी, गोरक्ष प्रांत द्वारा इस सत्र में सदस्यता का लक्ष्य 5 लाख 81 हजार 885 रखा गया है।

प्रांत सदस्यता प्रमुख बने ऋषभ सिंह और सौम्या गुप्ता

सत्र 2025-26 के सदस्यता अभियान के सदस्यता प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य श्री ऋषभ सिंह विशेन, छात्रा सदस्यता प्रमुख के रूप में सुश्री सौम्या गुप्ता और सहकारी (शिक्षक) सदस्यता प्रमुख के रूप में प्रो० सुषमा पांडेय की घोषणा हुई। साथ ही गोरक्ष प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग 20 से 23 मई तक आजमगढ़ जिले में होगा।

भारतीय एकात्मकता के लिए निरंतर प्रयास : घनश्याम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही ने कहा कि "अभाविप कार्यकर्ता निर्माण से व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय पर कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा की गई कार्ययोजना सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी होती है, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होता है। अभाविप द्वारा भारतीय एकात्मकता के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

ABVP का विस्तार समाज के कई क्षेत्रों में हुआ: डा० राकेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डा० राकेश सिंह ने कहा कि "अभाविप शैक्षिक परिसरों में कार्य करने वाली एक मात्र छात्र संगठन है जो परिसरों में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर छात्रों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर देती है। अभाविप का विस्तार आज शैक्षिक परिसरों के साथ ही सामाजिक, खेल, शोध, मेडिविजन, पर्यावरणीय, सेवा, आदि क्षेत्रों में भी हुआ है। सभी क्षेत्रों में कार्य हेतु बैठक में व्यापक चर्चा कर उसकी योजना तैयार की गई है।"

गोरक्ष प्रांत द्वारा बनाई गई बृहद कार्य योजना

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री श्री मयंक राय ने कहा कि, अभाविप के कार्यकर्ता कॉलेज-कैम्पस में छात्र संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं तथा उसके निवारण हेतु कार्य करते हैं। समस्त शैक्षिक परिसरों में प्रवेश-परीक्षा और परिणाम नियमित करने को लेकर अभाविप काम करेगी। अभाविप रचनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण हो ऐसा चिंतन कर अपने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है जिसे सभी संगठनात्मक जिले प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेंगे। गोरक्ष प्रांत द्वारा आगामी सत्र हेतु वृहद योजना बनाई गई है, जिसपर कार्यकर्ता साल भर कार्य करेंगे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग