10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GRP गोरखपुर की बड़ी उपलब्धि, छह महीने में चोरी गए एक करोड़ के मोबाइल बरामद

राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर ने सोमवार को चोरी गए तीन सौ मोबाइल उनके धारकों को सुपुर्द किया। इनमें से कई मोबाइल ऐसे थे जो दो,तीन साल से गायब थे। SP जीआरपी संदीप कुमार ने जब इन गायब मोबाइलों को सुपुर्द किया तो धारकों के चेहरे खिल गए।

2 min read
Google source verification

रेलवे स्टेशन और इसके सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके रेलवे पुलिस ने धारकों को बड़ी राहत दी है, इनकी संख्या लगभग 300 के करीब है। ऐसे भी मोबाइल बरामद हुए हैं जो बीते तीन वर्षों से गायब थे जिन्हें बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों का मोबाइल बरामद किया है। SP रेलवे पुलिस संदीप कुमार मीना ने बताया कि 61 लाख की कीमत के 307 एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर बीते 6 महीने में लगभग 1000 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। उनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें:बाइक और ऑटो से करते थे रेकी, 80 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुआ खुलासा, गैंगस्टर लगाने की तैयारी

अभी भी GRP के सर्विलांस पर है 400 मोबाइल

SP ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल मिले हैं, उनमें स्थानीय लोगों के साथ बिहार, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं हरियाणा आदि जगहों के लोग शामिल हैं। उन्हें बुलाकर उनका मोबाइल प्रदान किया गया। अभी भी लगभग 400 मोबाइल की तलाश चल रही है। सर्विलांस एवं जीआरपी के थानों व चौकी की पुलिस ने कई दिनों की मेहनत के बाद बरामद किया है। चोरी किए मोबाइल पाते ही चोर उसे स्विच ऑफ कर देते हैं। इसके नाते लगातार उसे ट्रैकिंग पर रखा जाता है और जैसे ही मोबाइल का उपयोग किया जाता है, वह पकड़ में आ जाता है।

SP के हाथों गायब मोबाइल पाते ही खिले चेहरे

मोबाइल फोन ट्रैक होने के बाद जीआपी की टीम लगभग 100 से अधिक स्थानों पर गई। वहां से मोबाइल लेकर गोरखपुर लौटी। वेरीफिकेशन करने के बाद लोगों को सूचना दी गई। उसके बाद मोबाइल उन्हें वापस कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बरामद हुए अधिकतर मोबाइल की कीमत 40 से 50 हजार रुपये है। SP जीआरपी संदीप कुमार मीना ने जब लोगों को मोबाइल प्रदान किया तो धारकों को काफी खुशी मिली। कस्टमर अप्लीकेशन फार्म के जरिए मोबाइल का उपयोग करने वाले की पूरी जानकारी ली जाती है। जीआरपी सर्विलांस सेल के प्रभारी सुनील कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, संतोष कुमार व अनीश यादव मोबाइल बरामद करने वाली टीम में शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग