गोरखपुर

शहर में बनी एक और रिंग रोड, बढ़ेगी रामगढ़ ताल की सुंदरता…जाम से मिलेगी निजात

गोरखपुरवासियों को सुगम यातायात की दिशा में शनिवार को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ झील रिंग रोड के पैडलेगंज से स्मार्टव्हील शो रूम मोहद्दीपुर के 14.50 करोड़ से बने हिस्से का लोकार्पण किया।

2 min read
Apr 06, 2025

शनिवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स तक बनी टूलेन सड़क का लोकार्पण किया। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री इसी मार्ग से होते हुए अगले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।ताल रिंग रोड के पहले चरण के तहत पैडलेगंज से स्मार्टव्हील्स (पूर्व में आरकेबीके) तक 2.6 किमी की लंबाई में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से टूलेन सड़क बन गई है। फुटपाथ और रेलिंग का कार्य जल निगम द्वारा कराया गया है।

बदले परिवेश में रामगढ़ताल शहर की सुंदरता का बना है केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि रामगढ़ताल आज से दस साल पहले क्या था, यह सभी लोग जानते हैं। आज बदले हुए परिवेश में गोरखपुर के अंदर रामगढ़ताल अपनी सुंदरता से देश और दुनिया के पर्यटको को आकर्षित कर रहा है। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल की भीड़ को देखते हुए एक चैलेंज था कि मोहद्दीपुर के जाम से कैसे निजात मिले और इसलिए पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक एक अतिरिक्त मार्ग देने की व्यवस्था की गई है।

रामगढ़ताल बना चुका है देश में पहचान, गोड़धोइया नाला का भी हो रहा पुनरोद्धार

रामगढ़ताल के चारो और एक रिंग रोड बनाया है जहां लोग मार्निंग वाक भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल परियोजना के साथ अत्याधुनिक चिड़ियाघर भी आने वाले ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। रामगढ़ताल में कोई गंदगी न जाने पाये, इसके लिए भी जितने नाले हैं, सब को टैप करके एसटीपी से जोड़ने का का कार्य हो चुका है। गोड़धोइया नाला का भी पुनरोद्धार कार्य चल रहा है। ऐसी व्यवस्था हो रही है कि इसे जलनिकासी के साथ यातायात के रूप में उपयोग किया जा सके।सीएम योगी के हाथों लोकार्पित होने के बाद पैडलेगंज-स्मार्टव्हील्स मार्ग को आमजन के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। पैडलेगंज-स्मार्टव्हील्स रिंग रोड से महानगर के एक हिस्से में जाम की समस्या का भी समाधान होगा।

Published on:
06 Apr 2025 03:46 pm
Also Read
View All
पशु तस्करों के लोनी गैंग का पर्दाफाश, वांटेड सरगना संजय गिरफ्तार…पुलिस पर हमला कर था फरार, रिश्तेदारों को शामिल कर बनाया गैंग

AI से अश्लील वीडियो बना कर करते थे ब्लेकमेल, अधेड़ ने लगाई फांसी…सुसाइड लेटर से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बड़हलगंज कोतवाली पहुंचे SSP, किये गहन निरीक्षण…क्राइम कंट्रोल पर लगातार एक्टिव रहने का दिये निर्देश

गोरखपुर में फिर लगा वर्दी पर दाग, दरोगा पर युवक से मारपीट और 50 हजार लेने कर आरोप…SSP से कारवाई की मांग

नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने ग्रहण किया कार्यभार…अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

अगली खबर