
गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र में होली के दिन हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। पट्टीदारों से हुए झगड़े के बाद जब पुलिस ने उसे थाने बुलाया, तो डर से महिला जानकी ने शनिवार की रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना परंपहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
यह घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ की है। जानकी देवी व उसके पति अपने तीन बेटियां और एक बेटा के साथ रहते थे।होली के दिन जानकी का दस वर्ष का बेटा रंग खेल रहा था। गलती से उसने पट्टीदारी की महिला पर रंग फेंक दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पट्टीदारों ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया।शनिवार को फिर से विवाद हो गया, जिसके बाद पट्टीदारों ने फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रविवार की सुबह दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
थाने बुलाने पर जानकी काफी सहम गई शनिवार की रात जब परिवार के लोग सो गए, तो कमरे में कुंडी में बंधे दुपट्टा से लटक गई। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा न खुला तब लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तब लोगों ने दरवाजा तोड़, अंदर की स्थिति देख लोगों के होश उड़ गए।जानकी छत की कुंडी से दुपट्टे के फंदे से झूल रही थी। परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेजा।
Updated on:
25 Oct 2025 12:40 pm
Published on:
17 Mar 2025 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
