scriptUP Rains: यूपी के मौसम में बड़े बदलाव, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, मानसून को लेकर आईएमडी का बड़ा अपडेट | Patrika News
गोंडा

UP Rains: यूपी के मौसम में बड़े बदलाव, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, मानसून को लेकर आईएमडी का बड़ा अपडेट

UP rains: मौसम विभाग ने यूपी के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। मानसून को लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जानते हैं अगले चार दिनों तक मौसम कैसा रहेगा।

गोंडाSep 19, 2024 / 08:36 am

Mahendra Tiwari

Up Rains

बारिश की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर मचाया है। सितंबर माह में मानसून के सक्रिय होने से यूपी के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा, सरयू और राप्ती नदी में उफान आ गया था। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर 83 सेंटीमीटर पहुंच गया। गोंडा जिले के 36 गांव में बाढ़ का पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अब घाघरा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बुधवार की शाम को आयी रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा खतरे के निशान से महज 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण बीते दो दिनों में दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हुई है। मौसम विभाग में अगले चार दिनों तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
UP Rains: मानसून अब अपने विदाई की ओर है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। गुरुवार की सुबह मौसम विभाग की आई रिपोर्ट के मुताबिक 23 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह तीखी धूप निकलने से एक बार उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान की बात करें तो आज यूपी के जिलों में 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Up Rain: IMD alert: यूपी के इन जिलों में बादलों के आने जाने का क्रम जारी रहेगा, चार दिनों तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं

UP Rains : अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर शाहिद पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में अगले चार दिन यानी 23 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती हैं।

Hindi News/ Gonda / UP Rains: यूपी के मौसम में बड़े बदलाव, जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, मानसून को लेकर आईएमडी का बड़ा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो