scriptUP Rain alert: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश IMD अलर्ट, अगले 48 घंटे में इन 15 जिलों टूट कर बरसेंगे बादल | Patrika News
गोंडा

UP Rain alert: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश IMD अलर्ट, अगले 48 घंटे में इन 15 जिलों टूट कर बरसेंगे बादल

UP Rain alert: गोंडा, बलरामपुर और बहराइच में भारी बारिश के कारण खेतों में फैसले डूब गई है। अधिकांश किसानों की धान की नर्सरी बर्बाद हो गई। कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में इन 15 जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गोंडाJul 08, 2024 / 08:36 am

Mahendra Tiwari

Up weather update

रविवार को हुई मूसलाधार बारिश

UP Rain alert: यूपी में मानसून की झमाझम बारिश से कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बलरामपुर जिले के कई गांव राप्ती नदी और पहाड़ी नालों के उफान से बाढ़ की चपेट में है। बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। बलरामपुर, बहराइच और गोंडा में किसानों के धान की नर्सरी को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकांश किसानों की धान की नर्सरी के ऊपर 2 से 3 फीट तक पानी बह रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 48 घंटे में इन 15 जिलों में झमाझम मूसलाधार बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है
UP Rain alert: मानसून के सक्रिय होने के बाद पूरा प्रदेश प्रभावित हुआ है। लेकिन पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश आफत बन गई है। घाघरा का जहां जलस्तर बढ़ रहा है। वही राप्ती नदी के साथ-साथ कई नदियां उफान पर हैं। बलरामपुर जिले में राप्ती नदी और पहाड़ी नाले अपना रौद्र रूप ले चुके हैं। जिसके कारण तीन दर्जन से अधिक गांव के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में बलरामपुर जिले में 210 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि बस्ती में सर्वाधिक बारिश 280 मिमी मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आएगी। लेकिन दो से तीन दिनों बाद मानसून एक बार फिर तेजी से सक्रिय होगा। सोमवार को मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए यूपी के इन 15 जिलों में अगले 48 घंटे में एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।

UP Rain alert: अगले 48 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, बिजनौर, सीतापुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, संभल बदायूं एवं आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Hindi News / Gonda / UP Rain alert: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश IMD अलर्ट, अगले 48 घंटे में इन 15 जिलों टूट कर बरसेंगे बादल

ट्रेंडिंग वीडियो