scriptGonda road accident: गोंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से भाई बहन की दर्दनाक मौत, मां बाप घायल | Patrika News
गोंडा

Gonda road accident: गोंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से भाई बहन की दर्दनाक मौत, मां बाप घायल

Gonda Road accident: घर से ससुराल जा रहे हैं। बाइक सवार दंपति तथा उनके दो बच्चे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मां बाप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

गोंडाAug 29, 2024 / 05:31 pm

Mahendra Tiwari

Gonda road accident

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में दुर्घटना के बाद लिखा पढ़ी करती पुलिस

Gonda road accident: यूपी के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गडरियन पुरवा के पास गुरुवार को दोपहर में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Gonda road accident: बहराइच जिले के फखरपुर थाना के गांव मरोचा के रहने वाले आलोक सिंह अपनी पत्नी सुमन पुत्र शिवा 3 वर्ष और पुत्री आराध्या 1 वर्ष सभी लोग बाइक पर सवार होकर गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के गांव काशीपुर अपने ससुराल जा रहे थे। कर्नलगंज मार्ग गड़रियन पुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से चारों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने शिवा और आराध्या को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुमन और उनके पति को प्राथमिक इलाज के बाद गोंडा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों भाई बहन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

Hindi News/ Gonda / Gonda road accident: गोंडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से भाई बहन की दर्दनाक मौत, मां बाप घायल

ट्रेंडिंग वीडियो