scriptबहनोई के साथ मिलकर सगी चाची ने 22 माह के भतीजी की दे दी बलि, ऐसे हुआ खुलासा सन्न रह गए लोग | Gonda Real aunt along with brother-in-law sacrificed her 22 month old niece | Patrika News
गोंडा

बहनोई के साथ मिलकर सगी चाची ने 22 माह के भतीजी की दे दी बलि, ऐसे हुआ खुलासा सन्न रह गए लोग

पुलिस ने एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है। इसमें सगी चाची की करतूत का खुलासा हुआ तो गांव के लोग सन्न रह गए।

गोंडाNov 02, 2023 / 08:04 am

Mahendra Tiwari

मासूम को बलि देने वाली चाची और उसके सहयोगी गिरफ्तार

मासूम को बलि देने वाली चाची और उसके सहयोगी गिरफ्तार

एक सगी चाची ने संतान के लिए झाड़फूंक करने वाले दो लोगों की सलाह पर अपने बहनोई के साथ मिलकर अपने जेठानी की 22 माह की बेटी हत्या बलि के लिए दे दी। इस अंधविश्वासी चाची ने हत्या करने के बाद बेटी के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। बेटी को उसे समय अगवा किया जब वह घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए चाचा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूरे घटना से पर्दा उठा दिया है।
गोंडा जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट लालाडीह के रहने वाले संजय की 22 माह की बेटी पल्लवी 16 अक्टूबर को घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय वह अचानक गायब हो गयी थी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने खोंडारे थाने में बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। दो दिन बाद 18 अक्टूबर को मासूम पल्लवी का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वारदात की छानबीन में जुटी थी। डॉग स्क्वायड‌ और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की पडताल की थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला, उसके बहनोई और झाड़फूंक कर अंधविश्वास फैलाने वाले दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
संतान के खातिर चाची ने सगी भतीजी को दे दिया था बलि

मृतका पल्लवी की चाची के कोई संतान नहीं थी। उसकी बहन भी संतान सुख से वंचित है। पुलिस के मुताबिक मृतका की चाची प्रियंका अंधविश्वासी है। और झाड़ फूंक पर बहुत भरोसा रखती है। उसके गांव के रहने वाले दंपति झाड़ फूंक का काम करते थे। प्रियंका ने उन दोनों से संपर्क किया। तो दोनों ने कहा कि यदि वह किसी बच्चे की बलि दे सके तो उसे संतान सुख मिल सकता है।
हत्यारिन चाची ने बल देने के लिए अपने बहनोई से किया संपर्क

अंधविश्वासी हत्यारिन चाची ने अपनी योजना के तहत छपिया थाना के गांव तांबेपुर के रहने वाले अपने बहनोई अलगू से संपर्क किया। फिर घर के बाहर खेल रही मासूम पल्लवी को अगवा कर लिया। इन चारों ने मिलकर उस मासूम बेटी को बलि दे दिया। और उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।
प्रभारी निरीक्षक बोले- चार आरोपी गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी प्रियंका उर्फ प्रीति ,उसके बहनोई अलग व झाड़फूंक करने वाले दंपति मंहगी व जोखना को गिरफ्तार लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या, शव छिपाने व हत्या की साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Hindi News/ Gonda / बहनोई के साथ मिलकर सगी चाची ने 22 माह के भतीजी की दे दी बलि, ऐसे हुआ खुलासा सन्न रह गए लोग

ट्रेंडिंग वीडियो