
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश मौके पर पहुंचे एसपी
Gonda Police Encounter: गोंडा जिले के छपिया थाना के गांव मल्हीपुर में मंगलवार को गौकसी की घटना हुई थी। इसकी सूचना मिलते ही गौरा के विधायक प्रभात वर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पूरी घटना से प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो नामजद शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
Gonda Police Encounter: गोंडा जिले के छपिया थाना के गांव मल्हीपुर में मंगलवार को गौकसी की घटना हुई थी। जिसमें प्रतिबंधित पशु का मांस पाया गया था। क्षेत्र में गौकसी होने से कई हिंदू संगठनों में आक्रोश हो गया था। सूचना मिलते ही गौरा के विधायक प्रभात वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर मनकापुर और छपिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से सलीम नाम के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में हथियागढ़ के रहने वाले मनीष कुमार पांडे की तहरीर पर छपिया थाने में तीन नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें सलीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इन शातिर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण में एसओजी सर्विलांस सहित तीन टीमों का गठन कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर घटना में शामिल दो नामजद बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान बुधवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए शातिर बदमाशों में छपिया थाना के गांव मल्हीपुर के रहने वाले नासिर पुत्र अजीज तथा इसी गांव के कालिम पुत्र अजीज को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों शातिर बदमाश छपिया थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें नासिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कलीम के खिलाफ इन्हीं धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से दो देसी तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है।
एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय, उप निरीक्षक अनुज त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस, उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता, उपनिरीक्षक तेज नारायण गुप्ता, हेड कांस्टेबल अमित पाठक, हृदय नारायण दीक्षित, रणधीर सिंह, रवि कुमार, महेंद्र यादव, अमितेश सिंह, अंशुमान पांडे, आदित्य पाल
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि छपिया पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी की घटना में शामिल दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छपिया थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में हुई गौकसी की घटना में सलीम नाम के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि नासिर और कलीम फरार चल रहे थे। इनको मुठभेड़ के दौरान आज गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों हिस्ट्री सीटर बदमाश है। इनके खिलाफ छपिया सहित आसपास के थानों में कई मुकदमे दर्ज है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए इनके खिलाफ भविष्य में गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इनके पास से दो देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
Published on:
09 Apr 2025 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
