Gonda News: गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात फेरे लेने के बाद आयोजन स्थल से ही अपने मायके चली गई। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दूल्हे ने कई चौंकाने वाला आरोप लगाया है।
Gonda News: गोंडा जिले में बीते दिनों आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवक की शादी हुई। युवक का आरोप है कि दुल्हन के परिजन यह कहकर आयोजन स्थल से अपने घर लेकर चले गए। कहां कि उनकी इकलौती बेटी है। वह धूमधाम से घर से बेटी की विदाई करेंगे। कुछ दिनों बाद जब पति ने दुल्हन की विदाई के लिए ससुराल में फोन किया तो पता चला की दुल्हन कही चली गई है। पीड़ित ने अब डीएम से गुहार लगाई है।
Mukhyamantree saamoohik vivaah yojana: गोंडा जिले के कटरा थाना के एक गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। जिसमें में कहा गया है कि परसपुर थाना के एक गांव की रहने वाली युवती से 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसकी शादी हुई थी। विधि- विधान से शादी होने के बाद परिजन यह कहकर दुल्हन को लेकर चले गए कि उनकी इकलौती बेटी है। वह घर से धूमधाम से अपनी बेटी की विदाई करेंगे।
होली में युवक संदीप ने अपने ससुराल में फोन करके बेटी को विदा करने के लिए कहा। आरोप है कि एक-दो दिनों तक तो परिजन इस बात को टालते रहे। बाद में दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सारा सामान लेकर कहीं चली गई है। युवक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने कार्रवाई की मांग की है।