scriptGonda News: आधी रात बाद कमिश्नर ने CHC पर मारा छापा, गायब मिले डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी कई पर गिरेगी गाज, मचा हड़कंप | Patrika News
गोंडा

Gonda News: आधी रात बाद कमिश्नर ने CHC पर मारा छापा, गायब मिले डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी कई पर गिरेगी गाज, मचा हड़कंप

Gonda News: देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने आधी रात बाद करीब 2 बजे के आसपास गोंडा- बहराइच हाईवे पर स्थित रुपईडीह सीएचसी (CHC) पर छापा मारा। डाक्टर समेत सभी कर्मचारी गायब मिले।

गोंडाSep 15, 2024 / 10:41 am

Mahendra Tiwari

Gonda News

आधी रात को रुपईडीह सीएचसी का निरीक्षण करते आयुक्त

Gonda News: देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील आधी रात बाद करीब 2 बजे के आसपास अचानक सीएचसी रुपईडीह पहुंचे। आयुक्त को डाक्टर समेत सभी कर्मचारी गायब मिले। स्टाफ नर्स और दाई कमरा बंद कर सोती मिली। काफी देर आवाज देने के बाद दरवाजा खुला। वार्ड में दो प्रसूता महिलाएं भर्ती मिली। उन्होंने कमिश्नर को बताया कि डॉक्टर ने 2 हजार की दवा बाहर से लिखा है। उसे मेडिकल स्टोर से मंगाया है।
Gonda News: योगीराज में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रही है। अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली रुपईडीह सीएचसी पर शनिवार की रात 2 बजे कमिश्नर ने अचानक छापा मार दिया। इस दौरान डाक्टर समेत सभी कर्मचारी गायब मिले। रुपईडीह ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक ही परिसर में चल रहा है। लेकिन वहां पर कोई चौकीदार तक रात में नहीं रहता है।
स्टाफ नर्स अनुपम तथा दाई सीमा कमरा बंद करके सो रही थी। काफी देर आवाज देने के बाद दरवाजा खुला। वार्ड में भर्ती महिलाओं ने बताया कि डॉक्टर रात में यहां नहीं रहते हैं। पूरा स्टाफ चला जाता है। डॉक्टर ने उन्हें बाहर की दवा लिखी है। जिसे 2 हजार देकर मेडिकल स्टोर से मंगाया है। महिला पूनम और उषा के परिजनों ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी हुई है। परिजनों ने कमिश्नर को आगे बताया कि यहां पर रात में कोई भी कर्मचारी यहां तक की चौकीदार भी नहीं रहता है। सुबह 10, 11 बजे तक सभी स्टाफ आते हैं।

Hindi News/ Gonda / Gonda News: आधी रात बाद कमिश्नर ने CHC पर मारा छापा, गायब मिले डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी कई पर गिरेगी गाज, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो