script20 साल बाद भी खुल सकेगा मुख्तार की मौत का राज! कुछ ऐसे दफन हुआ है माफिया | Mukhtar ansari brother afzal ansari talked about his death | Patrika News
गाजीपुर

20 साल बाद भी खुल सकेगा मुख्तार की मौत का राज! कुछ ऐसे दफन हुआ है माफिया

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के भाई अफजाल ने कहा कि ये मुख्तार की कहानी का अंत नहीं है। कहानी तो अभी शुरू हुई है।

गाजीपुरApr 01, 2024 / 06:36 pm

Janardan Pandey

mukhtar_ansari_death
पूर्वांचल का डॉन कहा जाने वाला मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) अब दफन हो चुका है। 28 मार्च को बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबीयत बिगड़ी तो उसे आनन फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुख्तार की मौत की खबर से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया।
मुख्तार के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि उसकी मौत स्लो प्वाइजन देने की वजह से हुई है। वहीं डॉक्टर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। हालांकि मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच होगी।
यह भी पढ़ें

मुख्‍तार अंसारी के घर ओवैसी ने किया डिनर, कहा- अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा


रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी और बेटे से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने के बाद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत की और मुख्तार को जहर देने की बात दोहराई। अफजाल ने कहा कि ये मुख्तार की कहानी का अंत नहीं है।
यह भी पढ़ें

Latest UP News

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफजाल ने कहा कि सरकार समझ रही है मुख्तार की कहानी का अंत कर दिया है। ये सच है कि मुख्तार अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन सरकार ने कुछ अपराधियों को बचाने के लिए उनकी मौत की साजिश रची है। अफजाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर, जेल प्रशासन, एलआईयू, एसटीएफ ने प्लानिंग कर के मुख्तार का मर्डर किया है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार का विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उनके शव को इस तरह दफन किया गया है कि 20 साल बाद भी उसका परीक्षण किया जा सकता है और मौत की असल वजह पता लगाई जा सकती है। अफजाल ने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि मुख्तार की कहानी खत्म हो गई है। लेकिन ऐसा नहीं है। कहानी तो अभी शुरू हुई है।

Hindi News/ Ghazipur / 20 साल बाद भी खुल सकेगा मुख्तार की मौत का राज! कुछ ऐसे दफन हुआ है माफिया

ट्रेंडिंग वीडियो