
Ghazipur News
Ghazipur News : सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देने वाले कच्छा-बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमे 6 महिलाएं भी हैं। गाजीपुर की स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना दुल्लहपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पकड़े गए सदस्यों के पास से 8 लाख के गहने और कुल 99 हजार रुपए बरामद हुए हैं। इनमे 12 आरोपी भोजपुर बिहार के रहने वाले हैं तो एक मऊनाथ भंजन, जनपद मऊ का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने सभी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
एसपी ओमवीर सिंह ने दी जानकारी
इस सम्बन्ध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के नेतृत्व में जनपद गाजीपुर के विभिन्न थानो में चोरी की घटना करने वाले कच्छा बनियान गिरोह के कुल 13 आरोपियों को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा ग्राम सभा बहलोलपुर जुझारपुर बार्डर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
6 महिलाएं हुईं गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि इस मामले में 6 महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं। इसमें ममिता खरवार पत्नी रघुवीर खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, संगीता पत्नी लंगड़ा खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, करिश्मा पत्नी रवीन्द्र खरवार निवासी त्रिपुरा कोलनी बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, सुनीता पत्नी वीरू देवगन ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, पूजा देवी पत्नी स्व गोकुल खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार और लालपंखी पत्नी प्रीती खरवार निवासी त्रिपुरा कोलनी बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार शामिल हैं।
मऊ के रमेश संग लंगड़ा और गूंगा भी गिरफ्तार
पुलिस ने मऊ जनपद के मऊनाथ भंजन निवासी मुकेश वर्मा पुत्र स्व शिवशंकर वर्मा ग्राम गोला बाजार को भी गिरफ्तार किया है। इसके आलावा रवीन्द्र खरवार पुत्र प्रीती खरवार निवासी त्रिपुरा कोलनी बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, भुवर खरवार पुत्र छोटेलाल खरवार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, वीरू देवगन पुत्र अजय कुमार ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, लंगड़ा खरवार पुत्र छोटे लाल ग्राम धरहरा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, गूंगा पुत्र लाखन ग्राम त्रिपुरा कालोनी थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार, उपेन्द्र खरवार पुत्र जयलाल खरवार ग्राम त्रिपुरा कालोनी थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
28 Jun 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
