scriptIMD Alert: 24 घंटे में मौसम लेगा यूटर्न, आंधी-बारिश से तबाह हो जाएंगे 4 शहर; नई भविष्यवाणी | new prediction4 cities will be destroyed by storm and rain | Patrika News
गाज़ियाबाद

IMD Alert: 24 घंटे में मौसम लेगा यूटर्न, आंधी-बारिश से तबाह हो जाएंगे 4 शहर; नई भविष्यवाणी

IMD Alert: मौसम विभाग ने 19 से 22 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी और बारिश के साथ ओले गिरेंगे। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। कुछ जगह ओले गिरेंगे। लखनऊ के लिए 20 से 21 तारीख की चेतावनी जारी की गई है।

गाज़ियाबादFeb 18, 2024 / 11:17 am

Upendra Singh

IMD Alert

IMD Alert

IMD Alert: मौसम वैैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) 19 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगा। पश्चिमी जिलों में इसी दिन हवा के तेज झोंको के साथ बारिश शुरू हो जाएगी। पछुआ हवा (westerly wind) ने असर दिखाया। दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।
ग्रेटर नोएडा की ताजा खबरें: Noida News in hidni

मौसम विभाग (Weather update) के अनुसार 2 तरफ नम हवाएं जब वायुमंडल के मध्य में ठंडी पछुआ से मिलेंगी तो तेज प्रतिक्रिया होगी। बारिश के दौरान हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा या अधिक हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) के पीछे यही बड़ा कारण है।
यह भी पढ़ें

Video: राहुल गांधी के जाने के बाद भाजपाइयों ने 51 लीटर गंगाजल से धोया नंदी चौराहा, बोले-दूषित हो गया


मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों से हवा में ठहराव और तीखी धूप के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं शनिवार को प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री आगरा में दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान अब सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

Hindi News/ Ghaziabad / IMD Alert: 24 घंटे में मौसम लेगा यूटर्न, आंधी-बारिश से तबाह हो जाएंगे 4 शहर; नई भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो