scriptAmazon ने भारत में TV Cube और Voice Remote Pro को किया लॉन्च, खरीदने से पहले जानिये कीमत और फीचर्स | Amazon Fire TV Cube and Alexa Voice Remote Pro launched | Patrika News
गैजेट

Amazon ने भारत में TV Cube और Voice Remote Pro को किया लॉन्च, खरीदने से पहले जानिये कीमत और फीचर्स

अमेजन (Amazon) ने 3rd Gen फायर टीवी क्यूब (Amazon Fire TV Cube) और Alexa Voice Remote Pro को लॉन्च किया है।

Sep 29, 2022 / 07:34 pm

Bani Kalra

amazon.jpg

Amazon

भारत में अमेजन (Amazon) ने 3rd Gen फायर टीवी क्यूब (Amazon Fire TV Cube) और Alexa Voice Remote Pro को लॉन्च किया है। Fire TV Cube को को भी अब Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं Alexa Voice Remote Pro को एलेक्सा रिमोट के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जो दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है। आइये जानते हैं इनकी कीमत और इनमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में..


कीमत और उपलब्धता

3rd Gen, Amazon Fire TV Cube की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है, जबकि Alexa Voice Remote Pro की कीमत 2,499 रुपये है और इस प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी। जबकि TV Cube की बिक्री के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।


Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) के फीचर्स

Fire TV Cube को Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह 4K Ultra HD, डॉल्बी विजन, एचडीआर और डॉल्बी एटमोस जैसे फीचर्स का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI इनपुट पोर्ट के साथ वाईफाई 6E सपोर्ट और सुपर रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग दिए हैं। रिमोट का डिजाइन काफी अच्छा है।


Alexa Voice Remote Pro के फीचर्स

यह रिमोट दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है। इसमें में बिल्ट-इन वॉइस फाइंडर ऑप्शन का सपोर्ट मिलता है। इसे फायर टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस और स्मार्ट टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ मोशन-एक्टिवेटिड बैकलिट बटन का भी स्पोर्ट मिलता है। यानी अंधेरे में रिमोट को यूज करने पर इसकी बटन लाइट ऑन हो जाती है। कस्टमाइजेबल बटन की मदद से किसी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए वन-टच शॉर्टकट बनाया जा सकता है। ये दोनों ही स्मार्ट डिवाइसेस हैं। ये हाई क्वालिटी के साथ काफी अच्छे डिजाइन से लैस हैं।

Hindi News / Gadgets / Amazon ने भारत में TV Cube और Voice Remote Pro को किया लॉन्च, खरीदने से पहले जानिये कीमत और फीचर्स

ट्रेंडिंग वीडियो