10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में असलहा तस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल…बड़े गैंग का भंडाफोड़

फिरोजाबाद में असलहा तस्करों के बड़े गैंग का पर्दाफाश हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब बदमाशों की घेरेबंदी की तो वे पुलिस पर फायर खोल दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से गुलाम हसन के पैर में गोली लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

शनिवार की देर रात फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना पुलिस की असलहा तस्करों से एनकाउंटर में चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर गोली लगने से घायल हुआ है इसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: UP में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, 232 से अधिक अपराधी ढेर, 12,000 गिरफ्तार

असलहा तस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल

SP सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर प्रभारी अनुज कुमार शनिवार की रात एसओजी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मोती नगर से मोढ़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भट्टे के सामने स्थित बंद मकान के पीछे चार युवक संदिग्ध स्थिति में बैठे थे, जिन्हें देख पुलिस ने उन्हें ललकारा जिस पर वे पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कारवाई में एक बदमाश घायल हो गया। तीन अन्य बदमाशों को घेरेबंदी कर दबोच लिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

SP ने बताया कि घायल अभियुक्त की पहचान अभियुक्त गुलाम हुसैन पुत्र गुलाम नवी निवासी नक्कारची टोला बाजे वाली गली थाना दक्षिण के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंकू उर्फ प्रदीप पुत्र रामप्रकाश निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण, दिनेश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी लोहावल खेड़ा जनपद मैनपुरी व परवीन वर्मा पुत्र मितलेश निवासी काजी टोला थाना शिकोहाबाद के रुप में हुई है।

इन हथियारों की हुई बरामदगी

अभियुक्तों के पास से दो अवैध पिस्टल .32 बोर,दो जिंदा कारतूस .32 बोर, दो खोखा कारतूस .32 बोर एवं 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। ASP ने बताया कि अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि हम लोग आर्थिक लाभ हेतु अवैध असलहों की तस्करी करते हैं।