लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां जिला प्रशासन लगातार लोगों से मतदान करने की अपील करता है। इस लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए कहता है। लेकिन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी वोटिंग परसेंटेज कम रहता है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे से एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है जिसमें एक बूढी दादी चारपाई में बैठकर मतदान करने गईं। दादी एक वोट की कीमत जानती हैं। बूढी दादी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं लोग।