
फैशन में एक्सपेरिमेंट इंपोर्टेंट टूल बन गया है, क्योंकि गल्र्स के साथ अब बॉयज भी दिन ब दिन अपने लुक से लेकर आउटफिट्स के लिए कॉन्शियस होने लगे हैं। लिहाजा फैशन में भी जल्दी-जल्दी बदलाव देखने को मिलने लगे हैं। यंगस्टर्स में इन दिनो चैक्स पैंट्स का खुमार छाया हुआ है। पहले जहां विंटर में चैक ब्लेजर ने अपनी खास जगह बना रखी थी। वहीं अब चैक्स ट्राउजर भी धीरे-धीरे मार्केट में अपनी जगह बना रहे है। एक्सपट्र्स का कहना है कि यंगस्टर्स वेडिंग से लेकर पार्टीज तक में इस तरह के पैटर्न को फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी खास वजह अट्रेक्टिव और डिफरेंट दिखना है।

एक्सपट्र्स का कहना है कि चैक्स और फ्लोरल पैटर्न इन दिनों यंगस्टर्स की प्रायोरिटी में भी इसलिए भी आगे बढ़ रहा है , क्योंकि सेलेब्रेटिज को कई पार्टी और इवेंट्स में इन्हें फॉलो करते देखा जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और शाहिद कपूर जैसे एक्टर शामिल है। फैशन डिजाइनर शमी खान ने बताया कि चैक्स शट्र्स, ब्लेजर के अलावा यंगस्टर्स में चेक्स पैंट्स की खासी डिमांड बढऩे लगी है।

डार्क ट्राउजर को प्रायोरिटी चैक्स ट्राउजर में हल्के कलर्स के बजाए डार्क कलर्स को ज्यादा प्रायोरिटी दी जा रही है। इनमें ब्लू ब्लैक और मरून कलर्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनके अलावा ग्रे और क्रीम कलर्स में भी चेक्स के डिफरेंट पैटर्न को पसंद किया जा रहा है। मैटेरियल की बात करें, तो कॉटन पैंट्स को ज्यादा लाइक किया जा रहा हैं। क्योंकि समर आने वाला हैं, ऐसे में इस मैटेरियल को खास तवज्जो दी जा रही है।