bell-icon-header
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद: चाकू की नोक पर दुष्कर्म, फोटो बना किया वायरल, छात्रा ने तीन युवकों पर लगाया आरोप

Rape at knife point, photo made viral, minor girl accused three youths फर्रुखाबाद में कक्षा 6 की छात्रा ने तीन लड़कों पर गंभीर आरोप लगाया है।‌ थाना में तहरीर देकर उन्होंने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रा ने बताया कि चाकू के नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

फर्रुखाबादSep 15, 2024 / 03:31 pm

Narendra Awasthi

Rape at knife point, photo made viral, minor girl accused three youths उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। छात्रा ने बताया कि वह रास्ते में तीन लड़कों ने उन्हें रोक लिया और जबरदस्ती अपने साथ लेकर चाकू के नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी फोटो भी बना ली गई। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। वह इस समय विसर्जन स्थल पर हैं। मामला कमालगंज थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

Rape at knife point, photo made viral, minor girl accused three youths अपने अभिभावकों के साथ कमालगंज थाना पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह कहीं जा रही थी। इसी बीच रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया। उसे जबरदस्ती लेकर जंगल चले गए जहां चाकू के नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसकी फोटो भी खींची गई है। जिस मोबाइल पर वायरल कर दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 6 में पड़ती है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

Rape at knife point, photo made viral, minor girl accused three youths कमालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि इस समय वह गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर है। उन्हें फोन पर जानकारी मिली है। थाना पहुंचकर मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी होगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Farrukhabad / फर्रुखाबाद: चाकू की नोक पर दुष्कर्म, फोटो बना किया वायरल, छात्रा ने तीन युवकों पर लगाया आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.