2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रो. रामगोपाल यादव बोले- करणी सेना को पुलिस संरक्षण न मिला होता तो हमारे कार्यकर्ता ठीक कर देते

Professor Ram Gopal Yadav said Karni Sena home of organized criminals इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने करणी सेना और प्रशासन पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के संरक्षण में रामजीलाल सुमन के घर पर हमला हुआ है। पुलिस सुरक्षा दे। वरना कार्यकर्ता निपट लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रोफेसर रामगोपाल यादव

Professor Ram Gopal Yadav said Karni Sena home of organized criminals इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हुए तोड़फोड़ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में यह हमला किया गया है। नहीं तो उनके कार्यकर्ता इन्हें खुद ठीक कर देते हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि आगे इस तरह की कोशिश हुई तो हमारी पार्टी के लोग करणी सेना से निपट लेंगे। बीते बुधवार को करणी सेना के समर्थकों ने राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित घर पर तोड़फोड़ की थी।

यह भी पढ़ें: आज और कल सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, नहीं होगी छुट्टी, डीएम का आदेश- अधूरे कार्य पूरे करें

उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने संसद में करणी सेना का मुद्दा उठाने की कोशिश की। लेकिन बीजेपी के सदस्य स्वयं करणी सेना के सदस्य बन जाते हैं। बोलने नहीं देते हैं। सांसद रामजीलाल सुमन को जिस तरह से धमकी दी गई है। उसका जवाब हम लोग दे सकते थे। रामजीलाल सुमन के घर पर हमले में प्रशासन की जिम्मेदारी और गलती रही। उन्होंने करणी सेना को संगठित अपराधियों का गिरोह जैसा बताया।

पुलिस के संरक्षण में आई करणी सेना

रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रामजीलाल सुमन के घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर थे। पूरा प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में लगा था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी। करणी सेना ने 15 किलोमीटर की यात्रा पुलिस के साए में की। पुलिस का संरक्षण ना मिला होता तो उसी दिन हमारे कार्यकर्ता ठीक इन्हें ठीक कर देते। आगे यदि इस प्रकार की कोई घटना होती है तो हमने प्रशासन को बता दिया है कि या तो आप सुरक्षा कीजिए, नहीं तो हमारी पार्टी वाले ठीक कर देंगे।

Story Loader