scriptMonsoon 2024: उलटी गिनती शुरू, राजस्थान और पकिस्तान से मिला संकेत, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? | Monsoon 2024 countdown begins: Signal received from Rajasthan | Patrika News
इटावा

Monsoon 2024: उलटी गिनती शुरू, राजस्थान और पकिस्तान से मिला संकेत, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Monsoon 2024 countdown begins मौसम विभाग ने मानसून 2024 की वापसी के संबंध में बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। राजस्थान और पाकिस्तान में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। जानें आज इटावा में मौसम कैसा रहेगा?

इटावाSep 30, 2024 / 06:43 am

Narendra Awasthi

इटावा में मौसम में आएगा परिवर्तन
Monsoon 2024 countdown begins मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान या पाकिस्तान में बनना जरूरी होता है। जो बन गया है। कानपुर मंडल में आज से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार 1 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें

फर्रुखाबाद में 23 मकानों पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच खाली कराई गई जमी

Monsoon 2024 countdown begins मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज तापमान 25 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश का 24 प्रतिशत अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 1 अक्टूबर का मौसम?

Monsoon 2024 countdown begins मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का तापमान 25 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।‌ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर असर दिखाएंगी।‌बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Etawah / Monsoon 2024: उलटी गिनती शुरू, राजस्थान और पकिस्तान से मिला संकेत, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

ट्रेंडिंग वीडियो