scriptराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धरतीपुत्र के नाम से याद किए जाते हैं नेताजी | Akhilesh Yadav said Netaji remember by name of son of earth | Patrika News
इटावा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धरतीपुत्र के नाम से याद किए जाते हैं नेताजी

सैफई इटावा में आज नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य आकर्षण मुलायम सिंह की याद में बनने वाला मेमोरियल है। ‌

इटावाNov 22, 2023 / 05:37 pm

Narendra Awasthi

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धरतीपुत्र के नाम से याद किए जाते हैं नेताजी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धरतीपुत्र के नाम से याद किए जाते हैं नेताजी

उत्तर प्रदेश के इटावा में आज नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी के साथ धरतीपुत्र के नाम से भी याद करते हैं। सैफई नेता जी का सपना था। नेताजी के नाम पर बनने वाले विश्व स्तरीय मेमोरियल का शिलान्यास किया गया। नेताजी के परिवार से जुड़े सभी सदस्य मौके पर मौजूद थे। अन्य जिलों से बड़ी संख्या में नेताजी को चाहने वाले पहुंचे। जिन्होंने अपनी श्रद्धांजलि दी जिन्हें भारत रत्न देने की मांग की गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खुशी हो रही है कि जिस जमीन जिस मिट्टी से नेताजी निकले थे उसी जमीन पर हमें स्मारक बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी से नेताजी के बताएं रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। ‌

रामगोपाल यादव ने कहते हैं –

विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मेमोरियल वॉशिंगटन डीसी स्थित अब्राहम लिंकन का मेमोरियल है। उससे भी बड़ा मेमोरियल बनेगा। नेताजी ने का जन्म साधारण परिवार में हुआ था। लेकिन अकेले अपने दम पर उन्होंने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री बने। एक बार देश के रक्षा मंत्री बने। उन्होंने ही पहली बार शहीद सैनिकों को सम्मान के साथ घर पहुंचने का कार्य किया। पहले केवल टोपी और बेल्ट भेज दी जाती थी। भारत सरकार उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करें। जिन्हें मरने के बाद पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। ‌

क्या कहती है डिंपल यादव

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी की जयंती के अवसर पर समाजवादी परिवार सफाई में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है नेताजी ने जो इतिहास रचा है मेमोरियल उनके विचारों का एक स्तंभ और प्रेरणा सूत्र होगा।

Hindi News/ Etawah / राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धरतीपुत्र के नाम से याद किए जाते हैं नेताजी

ट्रेंडिंग वीडियो