scriptभारत में स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप, इन बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, कहा-सड़ गया है समाज | spanish woman gangraped in jharkhand richa chadha dulquer salmaan reacts | Patrika News
मनोरंजन

भारत में स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप, इन बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, कहा-सड़ गया है समाज

झारखंड के दुमका जिले (Jharkhand Dumka Case) में 7 लोगों ने मिलकर एक स्पैनिश महिला का रेप (Spanish Woman Gangrape) किया। इस घटना के सामने आते ही बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर रिएक्ट किया है।

Mar 04, 2024 / 10:20 am

Gausiya Bano

jharkhand_spanish_woman_gangrape_.jpg

इन सितारों ने की झारखंड में स्पैनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप की कड़ी निंदा

झारखंड के दुमका जिले (Jharkhand Dumka Case) में एक स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप (7 people gangraped spanish woman) की घटना सामने आई है। यहां 7 लोगों ने मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती करने की। इस घटना के सामने आते ही बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर रिएक्ट किया है।


झारखंड के गैंगरेप की घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “शर्मनाक! भारतीय विदेशियों के साथ वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं जैसा वो अपनी महिलाओं के साथ करते हैं। मुझे हमारे सड़े हुए समाज पर शर्म आती है।”

साउथ के फेमस एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है। दुलकर ने स्पैनिश महिला के पति द्वारा बनाया गया एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इसके बारे में सुनकर हैरान हूं। आप दोनों कोट्टायम में अपने करीबी दोस्त के घर गए थे। ऐसा कहीं भी किसी के साथ नहीं होना चाहिए।”


एक रिपोर्टर ने भी भारत में यौन आक्रामकता के अपने अनुभव के बारे में लिखा तो इस पर साउथ की सिंगर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripaada) ने रिएक्ट किया है।
रिपोर्टर ने लिखा, “कई सालों तक इंडिया में रहते हुए मैंने यौन आक्रमकता का जो स्तर देखा है, वो कहीं नहीं देखा। मैं कभी भी किसी महिला यात्री से नहीं मिला, जिसके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई हो। भले ही वह कुछ दिनों के लिए ही देश में रही हो। मुझे इंडिया से प्यार है और हमेशा रहेगा, लेकिन मैंने उन महिला मित्रों को सलाह दी है जिन्होंने मुझसे वहां अकेले यात्रा न करने को कहा था। ये इंडिया की ऐसी प्रॉब्लम है, जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ इसमें सुधार होगा।”

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, “अब वो कहेंगे कि ये इंडिया को बदनाम करने का एक बहाना है, टूलकिट वगैरह।”


बीते शुक्रवार स्पैनिश बाइकर कपल झारखंड के दुमका जिले के कुरमाहाट गांव से होते हुए नेपाल जा रहे थे। रात रुकने के लिए उन्होंने एक जगह पर तंबू लगाया। लेकिन वहां पर 7 लोग आकर स्पैनिश कपल के साथ मारपीट करने लगे। उनका सामान लूट लिया। फिर सातों लोगों ने मिलकर महिला के साथ गलत काम किया। इस घटना को गश्त लगाती हुई पुलिस ने देखा, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। स्पैनिश कपल ने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

Hindi News/ Entertainment / भारत में स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप, इन बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा, कहा-सड़ गया है समाज

ट्रेंडिंग वीडियो