2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी सिद्धू मूसेवाला की मां? सिंगर के पिता ने दी चौकाने वाली जानकारी

Sidhu Moose Wala Mother Pregnancy: सिद्धू मूसेवाला के मां की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। खबर है कि सिद्धू की मां अस्पताल में भर्ती हैं और वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। इसी बीच दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपनी पत्नी की अपडेट दी है।  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Mar 12, 2024

sidhu_moose_wala_mother_pregnant_father_reaction.jpg

Sidhu Moose Wala Mother Pregnancy: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के कुछों दिनों पहले प्रेग्नेंट होने की बातें सामने आई थी। वहीं हाल ही में कहा गया कि उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है और जल्द ही वह बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है, जिससे तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। इस पोस्ट ने सिंगर की मां के प्रेग्नेंसी की खबर पर सवाल खड़े कहर दिए हैं।

यह भी पढ़ें
मनोरंजन की खबरें-


चरण कौर के प्रेग्नेंट होने की अटकलों के बीच बलकौर सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लिखा है कि हम सिद्धू के फैंस के आभारी हैं, जिन्हें हमारी फैमिली के बारे में चिंता है। लेकिन यह अपील करते हैं कि परिवार को लेकर कई अफवाहें चल रही हैं। उस पर विश्वास न करें।
बलकौर ने आगे कहा है कि जो भी खबर सामने आएगी, उसके बारे में फैमिली जानकारी देगी। इस पोस्ट में बलकौर ने चरण कौर के प्रेग्नेंट होने से संबंधित कोई भी बात नहीं कही है, लेकिन अटकलें हैं कि यह पोस्ट इन्हीं सबको लेकर चल रहीं बातों के चलते ही लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता कर रहे शादी, इस दिन से शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन


सिद्धू मूसेवाला की मां को चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। चरण कौर जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। हालांकि, अब बलकौर के पोस्ट से कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। चरण कौर की उम्र 58 साल है और उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया है। वह कई महीनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखाई दी हैं। बता दें कि चरण कौर पॉलिटिक्स में भी रही हैं ओर मूसा गांव की सरपंच की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

Story Loader