14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस सना जावेद- शोएब मलिक को सानिया मिर्जा के पिता ने दी शुभकामनाएं, बोले- पर्सनल चीजें हमेशा…

Sania Mirza Divroce Confirm: एक्ट्रेस सना जावेद और शोएब मलिक की शादी के बाद सानिया मिर्जा के पिता ने बड़ा खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sania_mirza_shoaib_malik_divorce_confirm_for_a_few_month_father_imran_mirza_wishes_actress_sana_javed_imran_mirza.jpg

Shoaib Malik And Sana Javed: एक्ट्रेस सना जावेद से शोएब मलिक ने शनिवार को शादी कर ली है इसके बाद हर किसी को सानिया मिर्जा के रिएक्शन का इंतजार था लेकिन इस बीच उनके पिता इमरान मिर्जा ने एक लंबा चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है और तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है आईये जानते हैं आखिर क्या कहा सानिया मिर्जा के पिता ने...

सानिया के परिवार ने किया ये खुलासा
शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने इस्टाग्राम पर अपनी तीसरी शादी की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। अब सानिया मिर्जा के परिवार ने ये कंफर्म करते हुए ये खुलासा किया है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक काफी समय पहले ही हो चुका है।

कपल को दी शुभकमानाएं
सानिया की फैमिली ने बयान में कहा, ''सानिया अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक से दूर रखती हैं। हालांकि आज यह बताने की जरूरत पड़ रही है कि शोएब और सानिया कुछ महीने पहले ही तलाक ले चुके हैं। उन्होंने शोएब को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। इस नाजुक वक्त में सभी फैंस और चाहने वालें से आग्रह है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।''

बता दें, सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी। इन दोनों का रिश्ता करीब 14 साल चला। अब दोनों का एक बच्चा भी है।